उज्जैन में गैस सिलेंडर में जोरदार विस्फोट, मकान की दीवार उड़ी; युवक गंभीर रूप से झुलसा

Ujjain Gas Cylinder Explosion: तिरुपतिधाम कॉलोनी में गैस रिसाव के बाद सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हो गया। माचिस जलाते ही आग भभकी, जिससे मकान की दीवार उड़ गई और एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया।
Ujjain gas cylinder blast damages house wall
गैस सिलेंडर में जोरदार विस्फोट, मकान की दीवार उड़ी(फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Gas Cylinder Blast In Ujjain: उज्जैन के कानीपुरा रोड स्थित तिरुपतिधाम कॉलोनी में शनिवार सुबह गैस सिलेंडर में जोरदार विस्फोट होने से हड़कंप मच गया। धमाका इतना तेज था कि मकान की पूरी दीवार क्षतिग्रस्त होकर उड़ गई। हादसे के दौरान घर में मौजूद दो लोगों में से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस तथा दमकल की टीम को सूचना दी गई। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए चरक अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार, राजस्थान निवासी संदीप पिता मिश्रीलाल और देवीलाल करीब 20 दिन पहले ही उज्जैन आए थे। दोनों कानीपुरा रोड स्थित तिरुपतिधाम कॉलोनी में एक मकान में रह रहे थे और गैस हॉकर का काम करते हैं। शुक्रवार रात दोनों ने घर में गैस सिलेंडर रखा था। सुबह जब संदीप सोकर उठा तो वह सिगरेट पीने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान जैसे ही उसने माचिस जलाई, कमरे में मौजूद गैस ने आग पकड़ ली।

गैस रिसाव के बाद हुआ जोरदार धमाका

बताया जा रहा है कि सिलेंडर से गैस का रिसाव हो रहा था। माचिस की लौ के संपर्क में आते ही गैस ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हो गया। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि मकान की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के दौरान संदीप आग की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास रहने वाले लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई।

दमकल और पुलिस टीम मौके पर पहुंची

धमाके की आवाज सुनने के बाद बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घायल संदीप को स्थानीय लोगों की मदद से उज्जैन के चरक अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए उसे इंदौर रेफर कर दिया।

Ujjain gas cylinder blast damages house wall
Navbharat Analysis: क्या 2029 तक मध्य प्रदेश में होगी शराबबंदी? जानें अमित शाह के बयान के क्या हैं मायनें

पुलिस कर रही हादसे की जांच

फिलहाल उज्जैन पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गैस रिसाव के कारण माचिस जलाने के बाद आग भड़कने और उसके बाद सिलेंडर में विस्फोट होने की बात सामने आई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि गैस रिसाव किस वजह से हुआ और सिलेंडर की स्थिति क्या थी। हादसे में मकान को काफी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

Ujjain gas cylinder blast damages house wall
अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट के दोषी शफीक को 8 दिन की पैरोल; उज्जैन में कड़ी पुलिस निगरानी
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com