Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 2 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

उज्जैन: चलती कार से स्टंट करना पड़ा भारी, युवक का कटा 5 हजार का चालान, वीडियो वायरल होने पर पुलिस का एक्शन

Ujjain Traffic Police : उज्जैन के कोठी रोड पर चलती कार से स्टंट करने वाले युवक पर पुलिस ने ₹5,000 का चालान किया है। वायरल वीडियो के आधार पर माधव नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है।

  • Reported By: अजय नीमा | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jul 02, 2026 | 12:17 PM

पुलिस ने काटा चालान (फोटो सोर्स- नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Ujjain Car Stunt Video : उज्जैन शहर में चलती कार से खतरनाक स्टंट करना एक युवक को भारी पड़ गया। कोठी रोड क्षेत्र में सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी करते हुए कार से बाहर लटककर स्टंट करने वाले युवक पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5,000 रुपये का चालान किया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू की।

जानकारी के अनुसार, उज्जैन पुलिस की ट्रैफिक हेल्पलाइन पर एक वीडियो मिला था, जिसमें कुछ युवक चलती कार से बाहर निकलकर खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे थे। वीडियो में देखा गया कि युवक न सिर्फ अपनी जान जोखिम में डाल रहा था, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए भी खतरा पैदा कर रहा था।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कार्रवाई

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामले को गंभीरता से लिया गया और तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए गए। इसके बाद माधव नगर थाना प्रभारी गजेंद्र पचौरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वीडियो के आधार पर वाहन और चालक की पहचान की। जांच में वाहन चालक की पहचान सूरज गोंदिया, पिता दौलतराम गोंदिया, निवासी भेरूनाला, थाना जीवाजीगंज, उज्जैन के रूप में हुई। संबंधित वाहन मारुति नेक्सा सियाज (नीले रंग की कार) है, जिसका पंजीयन क्रमांक MP13 CC 2255 बताया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

सीहोर के जावर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार यात्री बस, हादसे में कई लोग गंभीर घायल

बालाघाट: माइक्रो सिंचाई परियोजना के पंप हाउस में भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक, जांच में जुटी पुलिस

ई-रिक्शा चालकों को बना रहे थे शिकार! मोबाइल ऐप से वाहन बंद कर वसूलते थे रुपये, पुलिस ने हिरासत में लिया

बालाघाट में डीएसपी संतोष पटेल की पहल से बदली तस्वीर, सड़क पर भटकते बच्चों को समझाकर भेजा स्कूल, वीडियो वायरल

उज्जैन में रील के चक्कर में लगा ₹5 हजार का जुर्माना #Ujjain #UjjainPolice #TrafficPolice #RoadSafety #TrafficRules #Stunt #ViralVideo pic.twitter.com/VBc2RWqunc — NavBharat Live (@TheNavbharatliv) July 2, 2026

लगा 5 हजार रुपये का जुर्माना

पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए युवक पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क पर इस तरह के स्टंट किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें : बालाघाट में डीएसपी संतोष पटेल की पहल से बदली तस्वीर, सड़क पर भटकते बच्चों को समझाकर भेजा स्कूल, वीडियो वायरल

पुलिस की लोगों से अपील

उज्जैन पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और इस तरह के खतरनाक स्टंट से बचें। थोड़ी सी लापरवाही बड़ा हादसा बन सकती है। साथ ही लोगों से कहा गया है कि यदि कहीं इस तरह की गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस या ट्रैफिक हेल्पलाइन को सूचित करें।

Ujjain car stunt video kohti road fine 5000 police action

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 02, 2026 | 11:50 AM

Topics:  

  • Madhya Pradesh News
  • MP Police
  • Ujjain News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.