Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 21 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

MP News: उज्जैन में आज दिखेगा अनोखा खगोलीय नजारा, दोपहर 12:28 बजे कुछ पलों के लिए गायब हो जाएगी परछाई

Zero Shadow Day: उज्जैन में 21 जून को दोपहर 12:28 बजे सूर्य की सीधी किरणों के कारण कुछ समय के लिए परछाई गायब हो जाएगी। यह खगोलीय घटना जीवाजी वेधशाला में प्रत्यक्ष देखी जा सकेगी।

  • Reported By: अजय नीमा | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jun 21, 2026 | 11:04 AM

शासकीय जीवाजी वेधशाला (फोटो सोर्स: सोशल मीडिया))

Follow Us
Follow Us:

Longest Day Of  The Year: उज्जैन में 21 जून को यानी आज एक दुर्लभ और रोचक खगोलीय घटना देखने को मिलेगी। शासकीय जीवाजी वेधशाला के अनुसार इस दिन दोपहर 12 बजकर 28 मिनट पर सूर्य की किरणें लगभग सीधी पड़ने के कारण कुछ क्षणों के लिए वस्तुओं की परछाई पूरी तरह गायब हो जाएगी। इस विशेष घटना को ‘शून्य छाया दिवस’ (जीरो शैडो डे) कहा जाता है। खगोल विज्ञान में रुचि रखने वाले लोगों के लिए यह एक अनूठा अवसर होगा।

सूर्य रहेगा अपनी अधिकतम उत्तरी स्थिति में

वेधशाला के वैज्ञानिकों के अनुसार पृथ्वी की सूर्य के चारों ओर परिक्रमा के कारण 21 जून को सूर्य उत्तरी गोलार्द्ध में अपनी अधिकतम उत्तरी स्थिति पर पहुंचता है। इसी दिन सूर्य कर्क रेखा के ऊपर लम्बवत होता है, जिससे कुछ स्थानों पर परछाई शून्य दिखाई देती है। सायन गणना के अनुसार इसी दिन सूर्य कर्क राशि में भी प्रवेश करेगा।

साल का सबसे बड़ा दिन और सबसे छोटी रात

21 जून उत्तरी गोलार्द्ध के लिए वर्ष का सबसे बड़ा दिन माना जाता है। उज्जैन शहर में सूर्योदय सुबह 5:42 बजे और सूर्यास्त शाम 7:16 बजे होगा। इस प्रकार दिन की कुल अवधि 13 घंटे 34 मिनट रहेगी, जबकि रात केवल 10 घंटे 26 मिनट की होगी। इसके कारण लोगों को वर्ष का सबसे लंबा दिन अनुभव करने का अवसर मिलेगा।

सम्बंधित ख़बरें

उज्जैन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नन्हे तैराकों का ‘जल योग’, शिप्रा नदी में पिरामिड बनाकर सबको चौंकाया

उज्जैन: मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने लिया सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का जायजा

उज्जैन में मौसम ने अचानक ली करवट, दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश से गर्मी और उमस से मिली बड़ी राहत

उज्जैन: खेत की रखवाली कर रही महिला से मासूम बेटे के सामने दुष्कर्म, अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

वेधशाला में किए गए विशेष इंतजाम

मध्य प्रदेश की जीवाजी वेधशाला में इस खगोलीय घटना को प्रत्यक्ष दिखाने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। धूप रहने की स्थिति में दोपहर 12:28 बजे शंकु यंत्र की परछाई को शून्य होते हुए देखा जा सकेगा। वैज्ञानिकों और विद्यार्थियों के साथ आम नागरिक भी इस अनूठी घटना का अवलोकन कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें: उज्जैन में मौसम ने अचानक ली करवट, दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश से गर्मी और उमस से मिली बड़ी राहत

इसके बाद शुरू होगा दक्षिणायन

21 जून के बाद सूर्य की आभासी गति दक्षिण दिशा की ओर बढ़ने लगेगी, जिसे दक्षिणायन की शुरुआत कहा जाता है। इसके साथ ही उत्तरी गोलार्द्ध में दिन धीरे-धीरे छोटे और रातें लंबी होने लगेंगी। आगामी 23 सितंबर को दिन और रात लगभग बराबर हो जाएंगे। यह खगोलीय परिवर्तन प्रकृति और मौसम चक्र की दृष्टि से भी विशेष महत्व रखता है।

Ujjain astronomical event shadow disappear noon zero shadow day mp news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 21, 2026 | 11:04 AM

Topics:  

  • Local
  • Ujjain News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.