अपनी तो जैसे-तैसे… गाने पर झूमते नजर आए कांग्रेस विधायक महेश परमार, प्रशिक्षण शिविर का वीडियो वायरल
Ujjain Congress Training Camp: उज्जैन में कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में तराना विधायक महेश परमार कार्यकर्ताओं के साथ फिल्मी गीत पर डांस कर रहे हैं।
- Reported By: अजय नीमा | Edited By: प्रीतेश जैन
डांस करते विधायक (फोटो सोर्स- नवभारत)
MLA Mahesh Parmar Viral Video: उज्जैन जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में तराना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक महेश परमार अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ फिल्मी गीत पर डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद यह राजनीतिक और सोशल मीडिया हलकों में चर्चा का विषय बन गया है।
जानकारी के अनुसार, कांग्रेस का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर देवास रोड स्थित दताना के एक रिसोर्ट में आयोजित किया गया था। इस शिविर में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना, आगामी राजनीतिक रणनीति पर चर्चा करना और कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देना बताया गया था।
गाने पर डांस करते नजर आए विधायक
इसी दौरान का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक महेश परमार कार्यकर्ताओं के बीच नजर आ रहे हैं और बैकग्राउंड में बज रहे बॉलीवुड के लोकप्रिय गीत ‘अपनी तो जैसे-तैसे कट जाएगी, आपका क्या होगा जनाबे अली’ पर उत्साह के साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं। उनके आसपास मौजूद कार्यकर्ता भी ताल से ताल मिलाते हुए ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
“अपनी तो जैसे-तैसे…” पर झूमे कांग्रेस विधायक महेश परमार, प्रशिक्षण शिविर का डांस वीडियो वायरल उज्जैन: देवास रोड स्थित दताना के एक रिसोर्ट में गुरुवार और शुक्रवार को आयोजित जिला कांग्रेस कमेटी के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।… pic.twitter.com/VD31hHzhAw — NavBharat Live (@TheNavbharatliv) June 6, 2026
वीडियो पर आ रही प्रतिक्रियाएं
बताया जा रहा है कि यह वीडियो प्रशिक्षण शिविर के दौरान आयोजित किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम या अनौपचारिक सत्र का है, जहां नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हल्के-फुल्के माहौल में समय बिताया। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद इसे लेकर विभिन्न तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
राजनीतिक कार्यक्रम की गंभीर पर सवाल
सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे कार्यकर्ताओं के बीच आत्मीयता और सकारात्मक माहौल का हिस्सा बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे राजनीतिक कार्यक्रम की गंभीरता से जोड़कर अपनी राय व्यक्त कर रहे हैं। वीडियो को कई प्लेटफॉर्म पर बड़ी संख्या में शेयर किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें : चीतों के कूनो में अब ‘कैराकल’ का जलवा, कैमरा ट्रैप में कैद हुई बेहद दुर्लभ जंगली बिल्ली, सीएम ने जताई खुशी
पार्टी ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया
फिलहाल कांग्रेस की ओर से इस वायरल वीडियो को लेकर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि वीडियो के चलते विधायक महेश परमार एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। आने वाले दिनों में इस वीडियो को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी देखने को मिल सकती है। फिलहाल यह वीडियो उज्जैन सहित पूरे प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
