उज्जैन बनेगा ‘मेट्रो सिटी’! CM मोहन यादव ने दिया बड़ा संकेत; जानें क्या कहा
Ujjain News: सीएम मोहन यादव ने उज्जैन को मेट्रो सिटी के रूप में विकसित करने का संकेत दिया है। साथ ही, उन्होंने प्रदेश के 19 शहरों में शराबबंदी और हर जिले में गीता भवन बनाने की घोषणा को दोहराया।
- Written By: सजल रघुवंशी
सीएम मोहन यादव (सोर्स- सोशल मीडिया)
CM Mohan Yadav Ujjain Visit: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज एक बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने उज्जैन को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक नगरी के साथ-साथ मेट्रो सिटी के रूप में भी विकसित किए जाने की बात कही है। मुख्यमंत्री ने यह बात उज्जैन-मक्सी रोड स्थित जय गुरुदेव आश्रम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही।
इस दौरान उन्होंने कहा कि सिंहस्थ 2028 में उज्जैन को हम मेट्रो सिटी के साथ-साथ आध्यात्मिक और सांस्कृतिक नगरी के रूप में भी स्थापित कर पाएंगे। सीएम मोहन यादव ने उज्जैन मक्सी रोड स्थित जय गुरुदेव आश्रम में गुरुदेव महाराज से भेंट कर आशीर्वाद लिया और गुरुदेव का अमृत प्रवचन का श्रवण किया। इस अवसर पर गुरुदेव उमाकांत महाराज ने मुख्यमंत्री को आशीर्वाद दिया।
सीएम मोहन यादव ने कही यह बड़ी बात
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि उज्जैन अब धार्मिक नगरी के साथ उत्सव की नगरी भी हो गई है। हर जिले में गीता भवन बन रहे हैं, जहां पर भगवान कृष्ण के उपदेशों का वाचन और आध्यात्मिक अध्ययन भी हो सकेगा। भगवान कृष्ण के अनुयायी होते हुए हम सब गोपालन को भी अपना रहे हैं और गोपालक परिवारों को आर्थिक सहायता भी दे रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
MP में खसरे का ‘आउटब्रेक’! शुरुआती 4 महीनों में ही मिले 800 मरीज; इन दो क्षेत्रों में सबसे ज्यादा मामले
MP Government Awards: सम्राट विक्रमादित्य के गौरव को वैश्विक मंच पर पहचान, 1.21 करोड़ के पुरस्कारों की घोषणा
Expensive Petrol: MP में पेट्रोल का ‘महा-विस्फोट’: 111 रुपये के पार पहुंची कीमतें, देश में सबसे महंगा ईंधन
भोजशाला फैसले पर आरिफ मसूद का बड़ा बयान, ASI पर लगाए गलत तथ्य पेश करने के आरोप; सुप्रीम कोर्ट जाने की कही बात
जीवन संयमित होकर जीने का मार्ग मिल जाता है- सीएम
सीएम मोहन यादव ने कहा कि सनातन धर्म में मान्यता है कि 84 लाख योनियों के बाद हमें यह मानव जीवन मिलता है। इस मानव जीवन को सही तरीके से जीने का जो मार्ग गुरूदेव द्वारा बताया जाता है, उससे जीवन सरल और संयमित होकर जीने का मार्ग मिल जाता है।
यह भी पढें: MP में खसरे का ‘आउटब्रेक’! शुरुआती 4 महीनों में ही मिले 800 मरीज; इन दो क्षेत्रों में सबसे ज्यादा मामले
सरकार गोशालाओं बनाने का काम कर रही है- सीएम
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में सरकार गोशालाओं को बनाने और संरक्षण देने का काम कर रही है। उज्जैन सहित अन्य धार्मिक नगरों में भी शराबबंदी लागू की गई है और प्रदेश में उज्जैन, ओंकारेश्वर, महेश्वर, दतिया, पीतांबरा पीठ, सलकनपुर, ओरछा और चित्रकूट सहित 19 शहरों में शराबबंदी है। उन्होंने कहा कि संतों के द्वारा सनातन परंपरा को आगे बढ़ाने और जीवन यापन के सही तरीके अपनाने की शिक्षा और निर्देश मिलते हैं, जिसे प्रदेश में लागू किया जाता है।
एजेंसी इनपुट के साथ…
