उज्जैन में श्रृंगेरी पीठ के आश्रम का लोकार्पण, सीएम बोले- सिंहस्थ तक बनेंगे सभी शंकराचार्यों के मठ

CM Mohan Yadav : उज्जैन में श्रृंगेरी पीठ के नवनिर्मित आश्रम का लोकार्पण हुआ। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सिंहस्थ 2028 से पहले सभी शंकराचार्यों के स्थायी मठ स्थापित करने का प्रयास बताया।
Sringeri Peeth ashram inauguration in Ujjain
श्रृंगेरी पीठ आश्रम लोकार्पण समारोह में शामिल हुए सीएम मोहन यादव फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights :

  • उज्जैन में श्रृंगेरी पीठ के नवनिर्मित आश्रम का सीएम मोहन यादव ने लोकार्पण किया।

  • सिंहस्थ 2028 से पहले सभी शंकराचार्यों के स्थायी मठ स्थापित करने का सरकार का प्रयास।

  • मां शारदा, भगवान शिव, गणेश और अन्य देवी देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा।

  • कर्नाटक के श्रृंगेरी मठ से आए विद्वान ब्राह्मण करा रहे हैं धार्मिक अनुष्ठान।

Sringeri Peeth Ashram Inauguration in Ujjain : धार्मिक नगरी उज्जैन में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने की दिशा में श्रृंगेरी पीठ के नवनिर्मित आश्रम का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर विभिन्न देवी देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन भी किया गया। मुख्यमंत्री मोहन यादव समारोह में शामिल हुए और कहा कि श्रृंगेरी पीठ के आश्रम की स्थापना उज्जैन के लिए सौभाग्य की बात है। इससे दक्षिण भारत और मध्य भारत की आध्यात्मिक परंपराओं के बीच संबंध और मजबूत होंगे।

उज्जैन भारतीय ज्ञान और दर्शन का प्रमुख केंद्र : सीएम

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि अवंतिका वह पावन धरा है जहां प्राचीनकाल में आदि शंकराचार्य ने कापालिकों के साथ ऐतिहासिक शास्त्रार्थ किया था। उन्होंने कहा कि उज्जैन की पहचान केवल धार्मिक नगरी के रूप में नहीं बल्कि भारतीय ज्ञान, दर्शन और आध्यात्मिक चेतना के प्रमुख केंद्र के रूप में भी रही है। श्रृंगेरी पीठ की ओर से यहां आश्रम की स्थापना इस विरासत को आगे बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण कदम है।

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ देवी देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा

आयोजन के दौरान कर्नाटक स्थित श्रृंगेरी मठ से आए विद्वान ब्राह्मणों के दल द्वारा शास्त्रोक्त विधि विधान से पूजन और धार्मिक अनुष्ठान कराए जा रहे हैं। आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास से जुड़े गोविंद मनसुरे और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के प्रवक्ता गोविंद सोलंकी ने बताया कि नवनिर्मित मठ में मां शारदा, भगवान गोपाल कृष्ण, मां अंबा, भगवान शिव, श्री गणेश, कार्तिक स्वामी, हनुमान जी और नवग्रह देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है। पूरे आयोजन में वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक परंपराओं के अनुसार अनुष्ठान संपन्न हो रहे हैं।

सिंहस्थ 2028 तक सभी शंकराचार्यों के स्थायी मठ बनाने का प्रयास

सीएम ने आगामी सिंहस्थ महापर्व 2028 को लेकर सरकार की मंशा भी साझा की। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि सिंहस्थ से पहले सभी शंकराचार्यों के स्थायी मठ और आध्यात्मिक केंद्र उज्जैन में स्थापित हों। इससे देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को संतों और धर्माचार्यों का मार्गदर्शन मिलता रहेगा। साथ ही उज्जैन को सनातन परंपरा, धर्म दर्शन और आध्यात्मिक संवाद के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी।

Sringeri Peeth ashram inauguration in Ujjain
Bank Employees Strike : MP में 3 दिसंबर को बैंककर्मियों की हड़ताल, 8 हजार कर्मचारी नहीं करेंगे काम

महाकाल दर्शन के बाद वरिष्ठजनों से करेंगे मुलाकात

आयोजन के तहत शंकराचार्य महाराज शाम को राजाधिराज भगवान महाकालेश्वर के दर्शन और पूजन कर लोककल्याण की कामना करेंगे। इसके बाद वे सिंहस्थ 2028 के संदर्भ में नगर के वरिष्ठजनों से मुलाकात करेंगे और उन्हें आशीर्वचन देंगे। श्रृंगेरी पीठ के आश्रम की स्थापना को उज्जैन और दक्षिण भारत के बीच आध्यात्मिक संबंधों की नई कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।