धनतेरस पर दुकानदार बने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, 70 साल पुरानी पुश्तैनी दुकान पर ग्राहकों को तौलकर दिया सामान

Kailash Vijayvargiya Dhanteras Tradition: कैलाश विजयवर्गीय ने काकी जी की दुकान पर हर साल की तरह परंपरा निभाई, मां अयोध्या देवी विजयवर्गीय की यादों से जुड़ी दुकान पर मंत्री ने ग्राहकों से मुलाकात की।
Indore Minister At Ancestral Grocery Shop
ग्राहकों को सामान देते मंत्री कैलाश विजयवर्गीय(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS:

  • धनतेरस पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बने दुकानदार।

  • इंदौर की पुश्तैनी ‘काकी जी की दुकान’ पर पहुंचे मंत्री।

  • ग्राहकों को खुद सामान तौलकर बेचा किराना।

  • 70 साल से ज्यादा पुरानी है विजयवर्गीय परिवार की दुकान।

Indore Minister At Ancestral Grocery Shop: इंदौर में धनतेरस के मौके पर एक बार फिर राजनीति के गलियारों से निकलकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय दुकानदार की भूमिका में नजर आए। हर साल की तरह इस बार भी वे अपनी पुश्तैनी किराना दुकान काकी जी की दुकान पर पहुंचे। यहां उन्होंने न सिर्फ ग्राहकों से मुलाकात की, बल्कि खुद सामान तौला और उन्हें किराना सामग्री बेची।

मंत्री को अपने बीच इस अंदाज में देखकर दुकान पर आने वाले ग्राहक भी उत्साहित नजर आए। धनतेरस पर अपनी पुरानी दुकान पहुंचकर उन्होंने परिवार की वर्षों पुरानी परंपरा को आगे बढ़ाया।

70 साल से ज्यादा पुरानी है ‘काकी जी की दुकान’

इंदौर शहर की यह दुकान सिर्फ एक किराना व्यवसाय नहीं, बल्कि विजयवर्गीय परिवार की विरासत और पुरानी यादों से जुड़ी हुई है। बताया जाता है कि यह दुकान करीब 70 साल से भी अधिक पुरानी है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की माताजी अयोध्या देवी विजयवर्गीय इस दुकान को संभाला करती थीं। इलाके के लोग उन्हें प्यार से काकी जी कहकर बुलाते थे। इसी वजह से दुकान का नाम भी काकी जी की दुकान पड़ गया। आज भी यह नाम इलाके में अपनी अलग पहचान रखता है।

मां की यादों से जुड़ी है दुकान की हर देहरी

कैलाश विजयवर्गीय के लिए यह दुकान केवल एक पुरानी पारिवारिक संपत्ति नहीं, बल्कि अपनी जड़ों और मां की स्मृतियों से जुड़ने का भावनात्मक जरिया है। उन्होंने इस परंपरा को लेकर कहा कि कुछ परंपराएं समय के साथ पुरानी नहीं होतीं, बल्कि उनका महत्व हर साल और बढ़ता जाता है। धनतेरस पर दुकान पहुंचना और अपनों के बीच समय बिताना उनके लिए ऐसी ही आत्मीय परंपरा है।

Indore Minister At Ancestral Grocery Shop
दिवाली पर इंदौर के ऑटोमोबाइल सेक्टर में 500 करोड़ की धनवर्षा की उम्मीद, बुलेट से लेकर कारों तक दिखा क्रेज

राजनीति से दूर, अपनों के बीच बिताते हैं समय

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय हर साल धनतेरस के अवसर पर अपनी पुश्तैनी दुकान पहुंचते हैं। इस दौरान वे ग्राहकों को खुद सामान तौलकर देते हैं और पुराने परिचितों से मुलाकात करते हैं। उन्होंने कहा कि दुकान की देहरी पर कदम रखते ही पुरानी स्मृतियां ताजा हो जाती हैं। यहां परिवार की विरासत और पीढ़ियों का अपनापन महसूस होता है।

Indore Minister At Ancestral Grocery Shop
भोपाल में 75 साल की बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या, सोने के दांत तक उखाड़ ले गए बदमाश