जन्मदिन पार्टी के बाद मोबाइल को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 3 घायल; 2 आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस

Knife Attack Case Ujjain: उज्जैन में जन्मदिन की पार्टी बनी खूनी, मोबाइल चोरी के शक में दो युवकों पर चाकू से प्राणघातक हमला, गंभीर हालत में चरक अस्पताल भर्ती।
mobile dispute after birthday party leads to knife attack; three people injured in stabbing incident
उज्जैन में जन्मदिन की पार्टी के दौरान चाकूबाजी(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Mobile Dispute After Birthday Party Ujjain: उज्जैन में जन्मदिन की पार्टी के दौरान मोबाइल चोरी के आरोप को लेकर हुए विवाद में दो युवकों पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक शर्मा के अनुसार घटना 19 और 20 सितंबर की दरम्यानी रात की है। आबिद के बेटे का जन्मदिन था, जिस पर उसने यश राठौड़, भोला जटिया, रोहित उर्फ दुर्लभ, गोलू खटीक सहित अन्य दोस्तों को पार्टी के लिए बुलाया था। सभी पहले बेगमबाग पहुंचे और बाद में बापूनगर गए, जहां पार्टी के दौरान शराब पी गई।

पुलिस के मुताबिक, बापूनगर में शराब पीने के दौरान रोहित उर्फ दुर्लभ का मोबाइल कहीं गिर गया। मोबाइल नहीं मिलने पर उसने यश राठौड़ पर मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाया। यश और उसके साथ मौजूद लोगों ने आरोप से इनकार किया और कहा कि वे अपनी तलाशी देने के लिए तैयार हैं। इसके बावजूद विवाद शांत नहीं हुआ। इसके बाद रोहित उर्फ दुर्लभ ने अपने दोस्त गोलू खटीक को मौके पर बुला लिया।

गाली-गलौज के बाद मारपीट, चाकू से किया हमला

गोलू खटीक के पहुंचने के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद और गाली-गलौज होने लगी। पुलिस के अनुसार, इसके बाद रोहित उर्फ दुर्लभ और गोलू खटीक ने यश राठौड़ और भोला जटिया के साथ मारपीट की। इसी दौरान गोलू खटीक द्वारा दोनों पर चाकू से हमला किए जाने का आरोप है। चाकू लगने से यश राठौड़ और भोला जटिया गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए चरक अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को किया गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। उज्जैन पुलिस ने आरोपी रोहित उर्फ दुर्लभ और गोलू खटीक को मुख्य आरोपी के तौर पर गिरफ्तार किया है। मामले में आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 109, 115, 296 और 35 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस अब घटना से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका और पूरे विवाद के क्रम की भी जांच कर रही है।

mobile dispute after birthday party leads to knife attack; three people injured in stabbing incident
पुलिया के पाइप में अचानक गुर्राने लगा तेंदुआ; बुरहानपुर के गुराड़िया गांव में मची भारी दहशत

आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर कराया रिक्रिएशन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक शर्मा ने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर घटना का रिक्रिएशन कराया। इस दौरान पुलिस ने घटनास्थल पर विवाद किस तरह शुरू हुआ और चाकू से हमला किस स्थान पर हुआ, इसकी जानकारी जुटाई। पुलिस के मुताबिक, मामले में आगे की जांच जारी है और घटना से जुड़े साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com