Chhindwara News: दो सगे भाइयों ने मामूली विवाद पर युवक की हत्या, बीच-बचाव करने वाले पर भी किया वार
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा थाना क्षेत्र के सिंगोड़ी चौकी अंतर्गत ग्राम जमुनिया में शनिवार रात एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इसमें एक युवक की मौत हो गई है।
- Written By: आकाश मसने
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा थाना क्षेत्र के सिंगोड़ी चौकी अंतर्गत ग्राम जमुनिया में शनिवार रात एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इसमें एक युवक की मौत हो गई है और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब 11 बजे जमुनिया गांव में बड़ा देव स्थापना कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान सुकलुढाना निवासी मोहित पिता बबलू उइके कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचा था। कार्यक्रम में दौरान गांव के ही एक युवक ने मोहित के गले में हाथ रख दिया, जिससे दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
विवाद बढ़ा तो आदर्श उइके और उसके भाई गुलशन उइके ने मोहित से झगड़ा शुरू कर दिया। देखते ही देखते आदर्श ने मोहित पर चाकू से वार कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
करडी में जुआ अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, मोहाडी में जुआ खेलते तीन लोग रंगेहाथ पकड़े गए
अमरावती के मालीपुरा में पुरानी रंजिश के चलते युवक की चाकू से हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
सिवनी हवाला कांड: निलंबित SDOP पूजा पाण्डेय को मिली सुप्रीम कोर्ट से जमानत; इस आधार पर मिली राहत
MP Deputy CM Hospitalized: एमपी के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा अस्पताल में भर्ती, लू लगने के कारण बिगड़ी तबीयत
बीच-बचाव करने आए युवक पर भी हमला
गांव के एक युवक नरेंद्र उइके ने दोनों के बीच झगड़ा रोकने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने नरेंद्र पर भी चाकू से वार कर दिया। इसके बाद लोगों ने गंभीर रूप से घायल मोहित और नरेंद्र को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मोहित को मृत घोषित कर दिया।
बीच-बचाव करने आए युवक नरेंद्र उइके की हालत गंभीर है। उसे बेहतर उपचार के लिए नागपुर रेफर कर दिया गया। नागपुर के एक अस्पताल में नरेंद्र का इलाज जारी है।
पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा, दूसरे की तलाश जारी
घटना की सूचना मिलते ही अमरवाड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी गुलशन उइके को गिरफ्तार कर लिया। इस बीच मुख्य आरोपी आदर्श उइके फरार हो गया। रविवार सुबह अमरवाड़ा एसडीओपी रविंद्र मिश्रा, नगर निरीक्षक राजेंद्र सिंह धुर्वे और सिंगोड़ी चौकी प्रभारी पंकज राय ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
पुलिस ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। घटना के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
