West Bengal Chief Minister Suvendu Adhikari: सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए CM मोहन यादव
Suvendu Adhikari swearing-in ceremony: मध्य प्रदेश से मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के अलावा केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी हुए शपथ ग्रहण समारोह में शामिल
- Written By: सुधीर दंडोतिया
सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए CM मोहन यादव,: सोर्स सोशल
Mohan Yadav Kolkata visit Suvendu Adhikari: सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में कामकाज संभाल लिया है। कोलकाता में आयोजित भव्य कार्यक्रम में उन्होंने ईश्वर के नाम की शपथ लेकर सीएम का दायित्व ग्रहण किया। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष रूप से उपस्थित थे।
MP के मुख्यमंत्री सीएम मोहन यादव भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने के लिए वे शुक्रवार रात को ही कोलकाता पहुंच गए थे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के अलावा केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। उन्होंने आत्मीयता जताते हुए ट्वीट करते हुए उन्हें शुभेंदु दा कहा।
डॉक्टर मोहन यादव ने दी बधाई
सीएम मोहन यादव ने अपने एक्स हेंडल पर लिखा कि पश्चिम बंगाल में आज से सुशासन, सुरक्षा और विकास के नवयुग का शुभारंभ हो गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने सुवेंदु अधिकारी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
सम्बंधित ख़बरें
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी बड़ी सौगात; ‘एकीकृत मत्स्योद्योग नीति 2026’ से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर
टीएमसी के तीन बैंक खातों की जांच शुरू, जबरन वसूली और अवैध कमीशन का लगा आरोप
मध्य प्रदेश में यूसीसी के लिव-इन प्रावधानों पर बढ़ा विवाद, राजनीतिक दलों और धार्मिक संगठनों ने जताई आपत्ति
मध्यप्रदेश सरकार फिर लेगी 2800 करोड़ का कर्ज, कुल ऋण 5 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचने की संभावना
पश्चिम बंगाल में आज से सुशासन, सुरक्षा और विकास के नवयुग का शुभारंभ… माननीय श्री @SuvenduWB जी को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी मार्गदर्शन एवं श्री शुभेंदु अधिकारी जी के… pic.twitter.com/Jw1xu8avA1 — Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) May 9, 2026
यह भी पढ़ें : क्या है वो ₹25,000 करोड़ का घोटाला, जिससे जुड़ा है सुवेंदु अधिकारी का नाम? ED अभी भी कर रही जांच
शिवराज सिंह चौहान भी हुए शामिल
शिवराज सिंह ने बधाई देते हुए कहा “बंगाल में विकास की ‘शुभ’ शुरुआत बधाई शुभेंदु दा!”
@SuvenduWB
बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर शुभेंदु दा को आत्मीय बधाई। साथ ही मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी साथियों को भी अनंत शुभकामनाएँ। आज का दिन ऐतिहासिक और भावपूर्ण है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में बंगाल में एक नई भोर हुई है। माँ काली के… pic.twitter.com/8kXNGy0T9u — Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) May 9, 2026
