-
रवि, 19 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Sidhi Widow Attack Land Dispute Masked Goons Madhya Pradesh News
MP के सीधी में खौफनाक वारदात: विधवा और बेटी पर लाठियों से हमला, नकाबपोश गुंडों ने मकान को भी तोड़ा
- Written By: सौरभ शर्मा
MP के सीधी में जमीन विवाद को लेकर नकाबपोश बदमाशों ने एक विधवा और उसकी बेटी से मारपीट की और घर तोड़ दिया। अमिलिया बाजार में लाठी लेकर आए गुंडों ने उनके घर पर हमला किया।

मध्य प्रदेश के सीधी जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया (फोटो- सोशल मीडिया)
भोपाल: मध्य प्रदेश के सीधी जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक विधवा महिला और उसकी बेटी पर दिनदहाड़े लाठियों से हमला किया गया। एक दर्जन से अधिक नकाबपोश गुंडे अचानक उनके कच्चे मकान पर टूट पड़े और निर्ममता से पिटाई करने लगे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि यह पूरा विवाद जमीन को लेकर है, जिस पर दबाव बनाकर अवैध कब्जे की कोशिश की जा रही थी। डरी-सहमी पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
घटना के समय महिला अपने घर की मरम्मत करवा रही थी। तभी हमलावर बाइक से पहुंचे और अचानक लाठियों से हमला शुरू कर दिया। कुछ ही पलों में उनका मकान गिरा दिया गया और मां-बेटी पर जमकर लाठियां बरसाईं गईं। पीड़ित परिवार खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है और न्याय की मांग कर रहा है।
जमीन विवाद बना हमले की वजह
सीधी जिले के अमिलिया बाजार क्षेत्र में रहने वाली महिला अपने पति की मृत्यु के बाद बच्चों के साथ रह रही है। हाल ही में वह अपने कच्चे मकान की मरम्मत करवा रही थी, लेकिन इसी दौरान पड़ोसियों से जमीन विवाद गहराता गया। मामला इतना बढ़ गया कि आरोप है, पड़ोसी ने गुंडों को बुलाकर हमला करवाया।
सम्बंधित ख़बरें
बेटी-दामाद ने घर से निकाला…अब खेत पर भी कब्जे की साजिश, जबलपुर में पिता ने लगाए गंभीर आरोप
27 साल तक पुलिस को देता रहा चकमा: खुद को ‘मृत’ घोषित कर बना ‘जमील’, भोपाल में पकड़ा गया ₹50 हजार का इनामी
खंडवा: 36 साल तक पुलिस को देता रहा चकमा, बुढ़ापे में चढ़ा कानून के हत्थे…चोरी का हिसाब अब देगा 65 वर्षीय आरोपी
टीकमगढ़: अनोखा नजारा! उड़ान भरने ही वाला था CM का हेलीकॉप्टर, पीछे छूटे राज्यमंत्री को लगानी पड़ी दौड़- VIDEO
वीडियो वायरल, आरोपियों की तलाश शुरू
घटना का वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया है। नकाबपोश गुंडे लाठी लेकर आते दिख रहे हैं और मकान को तोड़ते व मारपीट करते नजर आ रहे हैं। पीड़िता ने बताया कि पहले भी कई बार धमकियां मिल चुकी थीं, लेकिन इस बार हालात बेकाबू हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार बताया गया कि अनीता सिंह की जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी बात को लेकर लगातार विवाद चल रहा है, जिसमें पड़ोसी ने गुंडे बुला लिए। बदमाश बाइक से पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया।
Sidhi widow attack land dispute masked goons madhya pradesh news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Daily Horoscope: रविवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक राशिफल
Jul 19, 2026 | 12:05 AMकजाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा: भारत सरकार की नकली वेबसाइट चलाकर कर रहे थे फर्जीवाड़ा, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 11:12 PMHPPSC Recruitment: हिमाचल में वित्त एवं लेखा सेवा के 26 पदों पर भर्ती, सरकारी कर्मचारियों के लिए आवेदन शुरू
Jul 18, 2026 | 11:11 PMजो मुझे जीजा मानते हैं, वही फैजल खान कहते हैं…पहली बार नाम विवाद पर बोले खान सर, फायरिंग मामले पर कही ये बात
Jul 18, 2026 | 11:11 PMजनता का पैसा पानी में न बहे… मानसून सत्र को लेकर आनंद दुबे ने सत्ता पक्ष और विपक्ष को दिलाई जिम्मेदारी
Jul 18, 2026 | 11:04 PMसंभल को 569 करोड़ की मिली सौगात, CM योगी बोले- अब तुर्क की तुर्कई नहीं चलेगी, हरिहर मंदिर का होगा आदेश
Jul 18, 2026 | 11:01 PMSwitch Board Cleaning: पीले पड़ चुके स्विच बोर्ड को बनाएं एकदम नया, ये आसान ट्रिक करेगी कमाल
Jul 18, 2026 | 10:59 PMवीडियो गैलरी

योगीराज में भी सुरक्षित नहीं BJP नेता! अपनी ही पार्टी के नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 10:58 PM
पुलिस चौकी में नशेड़ी ने मचाया तांडव, शीशे-गमले तोड़ खुद को भी किया लहूलुहान; देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 10:42 PM
ऋषिकेश में चोरी-छिपे मौलवी ने पढ़ाई नमाज, भड़के BJP नेता; हाई-वोल्टेज ड्रामे का VIDEO वायरल
Jul 18, 2026 | 08:53 PM
कानपुर में बवाल: विधानसभा अध्यक्ष के बयान पर BJP -कांग्रेस में हिंसक झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा! देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 07:18 PM
क्या मोदी सरकार ने डरकर खत्म कराया सोनम वांगचुक का अनशन? संजय सिंह का बड़ा खुलासा! देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 05:15 PM
क्या आपका व्हाट्सएप मैसेज भी हो सकता है खतरनाक? देखें ₹60,000 की ठगी का VIDEO
Jul 18, 2026 | 04:48 PM














