फिर सुर्खियों में फायरब्रांड विधायक प्रीतम लोधी, कहा- 99 गाली सुनो, 100वीं पर जवाब देना जरूरी; देखें VIDEO

Pritam Lodhi Viral Video: पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी का विवादित बयान वायरल, करैरा में रानी अवंती बाई जयंती पर बोले- भगवान कृष्ण ने भी सुनी थीं 99 गालियां, 100वीं पर कर दी थी व्यवस्था।
Pritam Lodhi 99 abuses 100th reply statement
बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी(फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

BJP MLA Pritam Lodhi Statement: शिवपुरी के करैरा में रविवार को रानी अवंती बाई लोधी जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के संबोधन का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। वीडियो में विधायक कथित तौर पर गाली-गलौज का जवाब देने को लेकर कृष्ण-शिशुपाल का उदाहरण देते हुए कहते नजर आ रहे हैं कि 99 गालियां सुनने के बाद चेतावनी दी जाए और 100वीं गाली पर जवाब दिया जाए।

विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि लोग कभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तो कभी लोधी समाज के लोगों को गालियां देते हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ब्रह्मांड हैं और वे बहुत कुछ सहन कर लेते हैं, लेकिन लोधी ब्रह्मांड नहीं हैं। लोधी को उन्होंने एक छोटे सरोवर की संज्ञा देते हुए कहा कि वह भी कितनी गालियां सहन करेगा।

कृष्ण-शिशुपाल का दिया उदाहरण

प्रीतम लोधी ने कहा कि वे सच्चाई के लिए लड़ते हैं और समाज के लोगों को भगवान कृष्ण से सीख लेने की बात कही। उन्होंने कृष्ण और शिशुपाल का उदाहरण देते हुए कहा कि भगवान कृष्ण ने भी शिशुपाल की 99 गालियां सुनी थीं और इसके बाद उसकी व्यवस्था कर दी थी उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि गालियां सुनते रहें और उनकी गिनती करते रहें। जैसे ही 99वीं गाली पूरी हो, सामने वाले को चेतावनी दे दी जाए कि 99 हो गई हैं, अब 100वीं गाली नहीं होनी चाहिए।

Pritam Lodhi 99 abuses 100th reply statement
अद्‌भुत: दतिया के बड़ौनी में गुप्तेश्वर महादेव का चमत्कारी मंदिर, गुफा के अंदर विराजमान हैं स्वयंभू शिवलिंग

100वीं गाली पर जवाब देने की बात

विधायक प्रीतम लोधी ने आगे कहा कि गिनती 100 पर पहुंचने के बाद जवाब देना जरूरी है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जो लोग बातों से नहीं मानते, उनके लिए अलग तरीके से जवाब देना पड़ता है। इसी दौरान उन्होंने “डेंटिंग-पेंटिंग” जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग “लातों के भूत” होते हैं और बातों से नहीं मानते। ऐसे लोगों को उनकी भाषा में जवाब देने की जरूरत पड़ती है।

करैरा के लोगों को दिया साथ का भरोसा

कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रीतम लोधी ने करैरा क्षेत्र के लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि वे उनके साथ हैं और हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि किसी के साथ अन्याय और अत्याचार नहीं होने दिया जाएगा। विधायक ने समाज में सुधार के लिए सेवा को सबसे बेहतर माध्यम बताया और लोगों से लगातार सेवा कार्य करते रहने की अपील की। रानी अवंती बाई लोधी जयंती के कार्यक्रम में दिए गए इस संबोधन का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर होने के बाद विधायक के बयान की चर्चा हो रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com