शहडोल के मशहूर ट्रैफिक पुलिसकर्मी विवेकानंद तिवारी सस्पेंड, करोड़ों व्यूज बटोरने वाले आरक्षक पर SP की कार्रवाई
Disciplinary Action On Vivekanand Tiwari: शहडोल के प्रसिद्ध सोशल मीडिया स्टार यातायात आरक्षक विवेकानंद तिवारी को सस्पेंड कर दिया गया है। 15 दिन से बिना सूचना ड्यूटी से गायब रहने के लगे आरोप।
- Reported By: दीपक ताम्रकार | Edited By: सजल रघुवंशी
विवेकानंद तिवारी सस्पेंड (सोर्स- सोशल मीडिया)
Shahdol Traffic Police Vivekanand Tiwari Suspended: मध्य प्रदेश पुलिस में ऐसे तो कई पुलिस अधिकारी और कर्मचारी हैं जिनके काम और व्यवहार के चलते आमजन खासे प्रभावित होकर उन्हें सोशल मीडिया के प्लेटफार्म फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब में फॉलो करते हैं। यही वजह हैं कि पुलिस अधिकारियों के व्यूअर्स की संख्या लाखों नहीं करोड़ों में पहुंच जाती हैं।
ऐसे ही सोशल मीडिया में यातायात के प्रति जागरूक करने वाले शहडोल यातायात कर्मी विवेकानंद तिवारी जिनकी खासी लोकप्रियता सोशल मीडिया के फेसबुक,इंस्टाग्राम सहित यूट्यूब में हैं, उन्हें शहडोल पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव ने ड्यूटी में बिना बताए गायब रहने के चलते निलंबित कर रक्षित केंद्र शहडोल संबद्ध किया गया हैं।
सेवा नियमों के उल्लंघन के आरोप में हुई कार्रवाई
जारी आदेश के अनुसार आरक्षक विवेकानंद तिवारी पर सेवा नियमों के उल्लंघन के आरोप लगाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो बनाकर निजी प्रचार एवं लाभ के उद्देश्य से सामग्री अपलोड करने तथा पुलिस रेगुलेशन 64 (सेवा की सामान्य शर्तों) का उल्लंघन पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
जबलपुर: मालवीय चौक विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का एसपी ऑफिस घेराव; थाना प्रभारी पर FIR की मांग
जिद-जुनून के पक्के CM मोहन: पायलट के मना करने के बाद भी ऐसे पहुंचे अपनों के बीच, जानें उनके मन के भाव
सागर में लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप; सीमांकन के नाम पर रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
सेवा नियमों का पालन प्राथमिकता- पुलिस विभाग
पुलिस विभाग ने अनुशासन और सेवा नियमों के पालन को प्राथमिकता बताते हुए स्पष्ट किया है कि विभागीय नियमों के विरुद्ध कार्य करने वाले कर्मचारियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर जिले में चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव ने यातायात आरक्षक विवेकानंद तिवारी को गत 15 दिनों से बिना सूचना के ड्यूटी से गैरहाजिर रहने पर विभिन्न स्थानों पर वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम व अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से निजी लाभ एवं प्रचार के लिए अपलोड किए जाने को पुलिस रेग्यूलेशन 64 के सेवा की सामान्य शर्तों का उलंघन मानते हुए निलंबित कर दिया है।
यह भी पढ़ें: महाकाल मंदिर में मोबाइल चोरी, सुरक्षा टीम की मुस्तैदी से आरोपी को दबोचा; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
आदेश में अनुपस्थित रहने का उल्लेख
आदेश पत्र में हवाले से यह साफ उल्लेख है कि यातायात आरक्षक 229 विवेकानंद तिवारी 19 मई से 2026 से कर्तव्य से लगातार अनुपस्थित हैं। साथ ही अलग अलग स्थानों पर जाकर निजी लाभ और प्रचार के लिए सोशल मीडिया के प्लेटफार्म में वीडियो अपलोड किया जा रहा हैं।
