अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, भोपाल-सीहोर के ग्रामीणों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

Bhopal Sehore Farmers Protest : फंदा के पास प्रस्तावित अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के विरोध में किसानों ने प्रदर्शन किया है। किसानों ने स्टेट हाईवे पर 4 किलोमीटर तक चक्काजाम कर दिया है।
farmers protest against cement factory
सीमेंट्र फैक्ट्री के विरोध में किसानों का प्रदर्शनफोटो सोर्स- नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • भोपाल-सीहोर सीमा पर प्रस्तावित अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन।

  • फंदा के पास सैकड़ों किसानों ने धरना देते हुए स्टेट हाईवे पर 4 किमी तक लगाया जाम।

  • ग्रामीणों ने कहा- सीमेंट फैक्ट्री की धूल से फसलों और स्वास्थ्य को होगा नुकसान।

  • किसानों ने उग्र आंदोलन और सीएम हाउस की ओर कूच की दी चेतावनी।

Protest Against UltraTech Cement Factory in Bhopal : ​भोपाल और सीहोर जिले की सीमा पर स्थित फंदा के पास प्रस्तावित अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री को लेकर स्थानीय किसानों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है। इस औद्योगिक परियोजना के विरोध में दोनों जिलों के सैकड़ों किसान एकजुट होकर धरना प्रदर्शन पर बैठ गए हैं। साथ ही ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे पर चक्काजाम लगा दिया है, जिससे 4 किमी तक गाड़ियों की लाइन लग गई है।

किसानों ने संकल्प लिया है कि वे किसी भी कीमत पर अपनी उपजाऊ कृषि भूमि के बीच इस फैक्ट्री को स्थापित नहीं होने देंगे। साथ ही उग्र आंदोलन और सीएम हाउस कूच की चेतावनी भी दी है।

सीमेंट की धूल उड़ने से फसलों को होगा नुकसान

​किसानों के विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों का आरोप है कि इस क्षेत्र में सीमेंट फैक्ट्री लगने से पर्यावरण और स्थानीय खेती-किसानी को नुकसान होगा। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि फैक्ट्री के संचालन के दौरान हर दिन कई मीट्रिक टन सीमेंट की धूल उड़ेगी, जो आसपास के सैकड़ों एकड़ खेतों की फसल पर जमेगी। इससे क्षेत्र में होने वाली अनाज और हरी सब्जियों की पैदावार पूरी तरह बर्बाद हो जाएगी।

फैक्ट्री से उठने वाली धूल से सेहत को होगा नुकसान

फसलों के बर्बाद होने से किसानों की आजीविका पर सीधा संकट खड़ा हो जाएगा। इसके अतिरिक्त, हवा में घुलने वाली यह खतरनाक धूल स्थानीय निवासियों, बुजुर्गों और विशेष रूप से छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डालेगी, जिससे सांस और फेफड़ों से जुड़ी गंभीर बीमारियों के फैलने का खतरा कई गुना बढ़ जाएगा।

पानी के संकट को लेकर भी किसानों में चिंता

​प्रदूषण के साथ-साथ किसानों की एक बड़ी चिंता गिरते भूजल स्तर को लेकर भी है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सीमेंट प्लांट के संचालन के लिए प्रतिदिन जमीन से अत्यधिक मात्रा में पानी का दोहन किया जाएगा। इससे आसपास के गांवों के कुएं, ट्यूबवेल और प्राकृतिक जल स्रोत पूरी तरह सूख जाएंगे। किसानों का कहना है कि यदि जल स्रोत सूख गए तो क्षेत्र में सिंचाई के साथ-साथ पीने के पानी का भी गंभीर संकट उत्पन्न हो जाएगा और अन्नदाताओं के सामने भुखमरी जैसी विकट स्थिति पैदा हो जाएगी।

farmers protest against cement factory
SDM Love Story : कॉलेज में शुरू हुई दोस्ती, अब बने जीवनसाथी, MP के दो SDM ने लिए सात फेरे

किसानों ने दी सीएम हाउस घेराव की चेतावनी

इस क्षेत्र के किसान अपने हक की रक्षा के लिए शांतिपूर्ण और सांकेतिक रूप से धरने पर बैठे हैं। उन्होंने शासन और प्रशासन को साफ शब्दों में कड़ी चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने उनकी जायज मांगों को अनसुना कर जबरन फैक्ट्री निर्माण का काम शुरू करने की कोशिश की तो ये आंदोलन उग्र हो जाएगा। ऐसी स्थिति में किसान भोपाल-इंदौर हाईवे पर चक्काजाम करेंगे और बड़ी संख्या में कूच करते हुए राजधानी भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे।