SDM Love Story : कॉलेज में शुरू हुई दोस्ती, अब बने जीवनसाथी, MP के दो SDM ने लिए सात फेरे

MP SDM College Love Story : एमपी के एसडीएम सोमेश द्विवेदी और अर्चना मिश्रा ने 25 नवंबर 2026 को शादी की। कॉलेज की दोस्ती अब जीवनसाथी के रिश्ते में बदल गई। मॉडल साइंस कॉलेज में हुई थी दोनों की मुलाकात।
Madhya Pradesh two SDM officers get married on November 25 2026
एमपी के दो SDM, कॉलेज के नोट्स से शुरू हुई दोस्ती, अधिकारी बनने के बाद शादी तक का साथ फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights :

  • मध्यप्रदेश के दो युवा एसडीएम सोमेश द्विवेदी और अर्चना मिश्रा ने की शादी।

  • रीवा के मॉडल साइंस कॉलेज में हुई थी पहली मुलाकात, 25 नवंबर 2026 को लिए सात फेरे।

  • सोमेश द्विवेदी सतना के नागौद और अर्चना मिश्रा शहडोल के ब्यौहारी में पदस्थ हैं।

MP SDM Somesh Dwivedi Archana Mishra Marriage : एमपी प्रशासनिक सेवा की जिम्मेदारियों के बीच एक दूसरे का साथ निभाने वाले मध्यप्रदेश के दो युवा एसडीएम अब जीवनसाथी बन गए हैं। सतना जिले के नागौद में पदस्थ एसडीएम सोमेश द्विवेदी और शहडोल जिले के ब्यौहारी में पदस्थ एसडीएम अर्चना मिश्रा ने 25 नवंबर 2026 को सात फेरे लिए।

दोनों की मुलाकात रीवा के मॉडल साइंस कॉलेज में पढ़ाई के दौरान हुई थी। कॉलेज की दोस्ती से शुरू हुआ ये रिश्ता अब शादी के बंधन में बदल गया है।

मॉडल साइंस कॉलेज में हुई थी पहली मुलाकात

सोमेश द्विवेदी और अर्चना मिश्रा की कहानी की शुरुआत रीवा जिले के मॉडल साइंस कॉलेज से हुई। ग्रेजुएशन के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। उस समय दोनों प्रशासनिक सेवा में जाने का सपना देख रहे थे। पढ़ाई, किताबों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा के दौरान दोनों के बीच दोस्ती गहरी होती चली गई। एक दूसरे को पढ़ाई में प्रोत्साहित करने और मुश्किल वक्त में हौसला बढ़ाने का सिलसिला आगे भी जारी रहा।

अलग अलग जिलों में मिली पोस्टिंग, फिर भी कायम रहा साथ

कॉलेज की पढ़ाई पूरी होने के बाद दोनों ने अपने प्रशासनिक सेवा के लक्ष्य पर फोकस रहे। मेहनत और तैयारी के बाद दोनों ने राज्य प्रशासनिक सेवा की परीक्षा पास की और एसडीएम बने। सेवा में आने के बाद सोमेश द्विवेदी की पोस्टिंग सतना जिले के नागौद में हुई जबकि अर्चना मिश्रा शहडोल जिले के ब्यौहारी में पदस्थ हुईं। अलग अलग जिलों में जिम्मेदारियां और बिजी लाइफ होने के बावजूद दोनों का रिश्ता कायम रहा।

सिंपल फैमिली से आते हैं सोमेश द्विवेदी

सोमेश द्विवेदी मूल रूप से मऊगंज जिले के बरांव गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता वर्ष 2010 से अतिथि शिक्षक के रूप में सेवाएं दे रहे हैं और वर्तमान में माध्यमिक विद्यालय भैंसही में पढ़ाते हैं। सीमित संसाधनों के बीच उन्होंने अपने तीनों बेटों की शिक्षा पर ध्यान दिया। सोमेश ने गांव के निजी स्कूल में पढ़ाई के बाद गौरी विद्यालय से हायर सेकेंडरी और रीवा के मॉडल साइंस कॉलेज से बीएससी की। इसके बाद वे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इंदौर गए।

Madhya Pradesh two SDM officers get married on November 25 2026
बीती बातें: यशोधरा-सिद्धार्थ के रिसेप्शन में आई थी इंदिरा गांधी की हार की खबर, राजमाता की आत्मकथा में जिक्र

पहले प्रयास में नहीं मिली सफलता, दूसरे प्रयास में बने SDM

सोमेश द्विवेदी को पहले प्रयास में मनचाही सफलता नहीं मिली लेकिन उन्होंने तैयारी जारी रखी। दूसरे प्रयास में बेहतर रैंक हासिल कर वे एसडीएम बने। उनके दोनों बड़े भाई भारतीय वायुसेना में सेवाएं दे चुके हैं। वहीं अर्चना मिश्रा ने भी अपनी मेहनत और योग्यता के दम पर राज्य प्रशासनिक सेवा में स्थान बनाया और ब्यौहारी में एसडीएम की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

मऊगंज से जुड़ा है दोनों का गृह क्षेत्र

इस रिश्ते का एक दिलचस्प पहलू ये भी है कि सोमेश द्विवेदी और अर्चना मिश्रा दोनों का गृह क्षेत्र मऊगंज बताया गया है। रीवा के मॉडल साइंस कॉलेज में शुरू हुई दोस्ती प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और फिर अलग अलग जिलों में प्रशासनिक जिम्मेदारियों के बीच दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाया। 25 नवंबर को विवाह के साथ उनकी ये दोस्ती जीवनभर के साथ में बदल गई।

Madhya Pradesh two SDM officers get married on November 25 2026
दुनिया को सादगी का पाठ, लेकिन भतीजे की शादी में शाही अंदाज! पंडित प्रदीप मिश्रा की ड्रेस पर उठ रहे सवाल