सीहोर जिला अस्पताल में सरेआम गुंडागर्दी, सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल; जमकर चलीं लाठियां
Sehore Hospital Fighting Incident: सीहोर जिला अस्पताल में महा-ड्रामा, महिलाओं के दो पक्षों में चले लात-घूंसे, लाठियां और बेल्ट, सुरक्षा गार्ड्स रहे नदारद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
- Reported By: विजेंद्र सिंह राणा | Edited By: सजल रघुवंशी
सीहोर जिला अस्पताल में जमकर हुई मारपीट (सोर्स- सोशल मीडिया)
Sehore District Hospital Violence: सीहोर जिला अस्पताल परिसर से सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाती एक बेहद हैरान और विचलित करने वाली तस्वीर सामने आई है। अस्पताल परिसर के भीतर दो पक्षों की महिलाओं के बीच जमकर लात-घूंसे, बेल्ट और लाठियां चलीं। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने अस्पताल प्रबंधन और वहाँ तैनात सुरक्षा गार्ड्स की मुस्तैदी पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
बाल पकड़कर घसीटा, लाठियों से पीटा
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अस्पताल परिसर के मुख्य हिस्से में दो महिलाएं आपस में बुरी तरह उलझ गईं। विवाद इस कदर बढ़ा कि दोनों ने एक-दूसरे के बाल पकड़ लिए और सड़क पर ही मारपीट शुरू कर दी। हद तो तब हो गई जब एक महिला ने नीचे गिरी दूसरी महिला पर लाठी से ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। दोनों बीच सड़क पर काफी देर तक गुत्थमगुत्था होती रहीं, लेकिन उन्हें रोकने वाला कोई नहीं था।
तमाशबीन बने रहे लोग, सुरक्षाकर्मी नदारद
हैरानी की बात यह रही कि यह हाई-वोल्टेज ड्रामा काफी देर तक चलता रहा। आस-पास मरीजों के परिजन और राहगीर खड़े होकर मूकदर्शक बने तमाशा देखते रहे। कुछ लोग बीच-बचाव करने के बजाय अपने मोबाइल से वीडियो बनाते नजर आए। सबसे गंभीर सवाल अस्पताल प्रशासन पर उठता है, क्योंकि इस पूरी हिंसक झड़प के दौरान अस्पताल का कोई भी सुरक्षाकर्मी या जिम्मेदार स्टाफ मौके पर बीच-बचाव करने नहीं पहुंचा
सम्बंधित ख़बरें
भोपाल के अंबेडकर पार्क में महा-संग्राम; 10 साल से पढ़ा रहे व्यावसायिक प्रशिक्षकों का अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू
पन्ना में फिर चमकी किस्मत, आदिवासी किसान को मिला 30 लाख का चमचमाता हीरा; 2 साल पहले भी मिला था 93 लाख का खजाना
पन्ना में अपहरण कांड का 24 घंटे में खुलासा; 10 लाख की फिरौती मांगने वाले बदमाशों से युवक को जंगल से छुड़ाया
नेता प्रतिपक्ष के पदभार ग्रहण में कांग्रेस पार्षदों की नाराजगी आई सामने, कई पार्षदों ने बनाई दूरी
सुरक्षा के दावों पर उठे गंभीर सवाल
बड़ा सवाल तो ये है जिला अस्पताल में मरीजों और परिजनों की सुरक्षा के लिए हर महीने लाखों रुपए खर्च कर गार्ड्स की तैनाती की जाती है। इसके बावजूद सरेआम परिसर में लाठियां चलना और सुरक्षाकर्मियों का गायब रहना यह दर्शाता है कि अस्पताल परिसर में आम जनता भगवान भरोसे है।
यह भी पढ़ें: भोपाल के अंबेडकर पार्क में महा-संग्राम; 10 साल से पढ़ा रहे व्यावसायिक प्रशिक्षकों का अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू
वीडियो सोशल मीडिया पर बना चर्चा का विषय
फिलहाल, यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग अस्पताल प्रबंधन के ढुलमुल रवैए पर तीखी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। अब देखना होगा कि अस्पताल प्रशासन इस मामले को संज्ञान में लेकर लापरवाह सुरक्षाकर्मियों पर क्या कार्रवाई करता है।
