Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 19 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Satna News: रेलवे ट्रैक पार कर रहे तेंदुए को ट्रेन ने रौंदा, तिघरा फाटक के पास मिला शव

Madhya Pradesh News: सतना जिले के उचेहरा वन परिक्षेत्र अंतर्गत सतना-उचेहरा रेलखंड पर तिघरा फाटक के पास रविवार सुबह एक तेंदुए का शव मिला। यह घटना करीब साढ़े नौ बजे सामने आई

  • Written By: सजल रघुवंशी
Updated On: May 03, 2026 | 12:45 PM

तेंदुए की मौत (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Satna Leopard Death Railway Track: सतना जिले के उचेहरा वन परिक्षेत्र अंतर्गत सतना-उचेहरा रेलखंड पर तिघरा फाटक के पास रविवार सुबह एक तेंदुए का शव मिला। यह घटना करीब साढ़े नौ बजे सामने आई, जब स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक पर तेंदुए को मृत अवस्था में देखा और तुरंत वन विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई। उचेहरा रेंजर सचिन नामदेव के नेतृत्व में अमला मौके पर पहुंचा और स्थिति का निरीक्षण किया। इसके बाद सतना वन मंडल के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

रेलवे ट्रैक पार करते वक्त हुई यह घटना

घटना की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड और मुकुंदपुर टाइगर सफारी की टीम को भी जांच में शामिल किया गया। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि तेंदुआ रेलवे ट्रैक पार करते समय किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सम्बंधित ख़बरें

शहडोल में बोतल में तेल नहीं मिला तो पेट्रोल पंप बना रणभूमि; कर्मचारियों पर चप्पल और अग्निशमन यंत्र से हमला

महाकाल के दर पर VIP कल्चर हावी! अक्षय आनंद के गर्भगृह वाली सोशल मीडिया पोस्ट से छिड़ी बहस; जानें पूरा मामला

गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO

उज्जैन में गोल्ड शोरूम के खाते होल्ड करवाने वाले अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश; 3 आरोपी गिरफ्तार

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

वन विभाग द्वारा अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है। तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

इससे पहले भी दो बार हो चुकी है ऐसी ही घटना

गौरतलब है कि, मध्य प्रदेश के सतना वन मंडल में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आकर वन्यजीवों की मौत की यह तीसरी घटना है। इससे पहले 2016 में मझगवां रेंज में एक बाघ और फिर 2025 में एक शावक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। मौजूदा मामले में तेंदुए की मौत भी रेलवे पटरी पार करने के दौरान हुई है। इस घटना ने एक बार फिर वन्यजीव संरक्षण को लेकर गंभीर चिंताएं खड़ी कर दी हैं।

यह भी पढ़ें: बरगी क्रूज हादसा: 60 घंटों तक चला सर्ज ऑपरेशन, मृतकों की संख्या पहुंची 13; कामराज का शव मिला

मौके पर जुटी भीड़

तेंदुए की मौत की खबर सोशल मीडिया पर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। जिज्ञासावश बड़ी संख्या में लोग तेंदुए को नजदीक से देखने पहुंच गए। हालांकि वन विभाग का अमला लगातार लोगों को वहां से हटने और वापस जाने की समझाइश दे रहा है।

Leopard death railway track track forest department investigation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 03, 2026 | 12:45 PM

Topics:  

  • Madhya Pradesh
  • MP News
  • Satna News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.