MP News: सागर में आधी रात खूनी झड़प, घर से बुलाकर युवक को उतारा मौत के घाट; गांव में भड़का जनआक्रोश
Arjun Lodhi Murder Case: सागर में एक युवक की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि युवक को कुछ लोग अचानक घर से बुलाकर ले गए जिसके बाद उसकी हत्या कर दी।
- Written By: सजल रघुवंशी
सागर में युवक की हत्या (सोर्स- सोशल मीडिया)
Sagar Youth Arjun Murder Case: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि गांव के कुछ युवक देर रात उसे घर से बुलाकर अपने साथ ले गए, जहां धारदार हथियारों से उस पर हमला कर दिया गया। इस हमले में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। मामला बंडा थाना अंतर्गत दलपतपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम दलपतपुर का है, जहां मंगलवार देर रात हुई इस वारदात से पूरे गांव में दहशत फैल गई। मृतक की पहचान अर्जुन लोधी के रूप में हुई है।
अर्जुन के परिजनों ने क्या बताया?
परिजनों ने बताया कि मंगलवार देर रात गांव के कुछ युवक अर्जुन को घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे। उस समय किसी को यह अंदेशा नहीं था कि थोड़ी ही देर में मामला खूनी वारदात में बदल जाएगा। जानकारी के अनुसार, गांव के बाहर किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में तब्दील हो गया। आरोप है कि इसी दौरान आरोपियों ने अर्जुन और उसके साथी पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने दो बार के विधायक घनश्याम तिवारी को दिया टिकट; उम्मीदवारी के बाद क्या बोले- VIDEO
इंदौर में पत्नी की बेरहमी से हत्या, बेटी को झूठ बोलकर फरार हुआ आरोपी पति-VIDEO
उज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय में बवाल, इंटर्न शिक्षिका पर अभद्रता और शिक्षक पर छात्रों से मारपीट का आरोप-VIDEO
सागर: बस में युवतियों से अश्लील हरकत का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
सड़क पर उतरे ग्रामीण और परिजन
अब मध्य प्रदेश के सागर के बंडा थाना क्षेत्र से सामने आई इस घटना की खबर जैसे ही गांव पहुंची, पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक के परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। परिजनों ने गांव के ही कुछ युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। सुबह होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन सड़क पर उतर आए और चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई और उन्हें सजा देने की बात कही।
यह भी पढ़ें: भोपाल NHM से IT असिस्टेंट गिरफ्तार, फर्जी MBBS डिग्री रैकेट में 5 गिरफ्तारियां, बड़ा नेटवर्क उजागर
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव
बता दें कि, पुलिस ने शव का पोस्ट मार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। गांव में तनाव का माहौल देखते हुए भारी पुलिस बल को तौनात किया गया है। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई तेज कर दी है और कुछ संदिग्ध युवकों की पहचान कर उनसे पूछताछ जारी है।
