Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 21 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सागर: उल्दान बांध परियोजना से विस्थापित परिवारों का धरना, मुआवजा और पुनर्वास की मांग

Uldan Dam Rehabilitation Protest: सागर के उल्दान बांध परियोजना से विस्थापित ग्रामीणों का कलेक्टर कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना, सर्वे से छूटे परिवारों को मुआवजा और बड़े पुनर्वास प्लॉट की मांग।

  • Reported By: सरजू पटेल | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jul 20, 2026 | 08:56 PM

उल्दान बांध परियोजना (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Protest For Uldan Dam Project Sagar: सागर जिले की बंडा तहसील के ग्राम उल्दान के ग्रामीण सोमवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंच गए। बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने कार्यालय के मुख्य गेट के बाहर शांतिपूर्ण धरना शुरू कर दिया और उल्दान बांध परियोजना से जुड़े मुआवजा और पुनर्वास के मुद्दों के शीघ्र समाधान की मांग उठाई। ग्रामीणों का कहना है कि उल्दान बांध परियोजना के कारण पूरा गांव विस्थापित हो रहा है, लेकिन कई प्रभावित परिवार अब भी शासन की योजनाओं का पूरा लाभ नहीं पा सके हैं।

उनका आरोप है कि सर्वे के दौरान उन महिला-पुरुषों को शामिल नहीं किया गया, जो रोजगार के सिलसिले में बाहर मजदूरी कर रहे थे, वहीं बाहर पढ़ाई कर रहे कई बच्चों का भी सर्वे में नाम नहीं जोड़ा गया। ऐसे परिवारों को भी मुआवजा और पुनर्वास का लाभ दिए जाने की मांग की गई है।

धरने पर बैठे ग्रामीणों ने दर्ज की आपत्ति

धरने पर बैठे ग्रामीणों ने पुनर्वास के लिए आवंटित किए जा रहे प्लॉटों के आकार पर भी आपत्ति जताई। उनका कहना है कि वर्तमान में दिए जा रहे प्लॉट इतने छोटे हैं कि उनमें परिवार के रहने के साथ-साथ पशुओं के लिए बाड़ा और भूसा रखने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं हो सकती। ग्रामीणों ने मांग की कि प्लॉट का आकार बढ़ाया जाए और पशुपालकों के लिए अलग से भूमि उपलब्ध कराई जाए।

सम्बंधित ख़बरें

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री शिवराम सेमिल के 9 ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा

इंदौर में मेडिकल कॉलेज छात्रों और ग्रामीण युवकों के बीच मारपीट और अपहरण की कोशिश, दोनों पक्षों पर एफआईआर दर्ज

MP पुलिस मुख्यालय में सीएम मोहन यादव का बड़ा एक्शन! हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड; नए कानूनों पर दिया कड़ा जोर

जीतू पटवारी ने ग्वालियर कोर्ट में किया गुप्त सरेंडर, ₹25 हजार के निजी मुचलके पर मिली जमानत; जानें पूरा मामला

ग्रामीणों ने मुआवजा रशि बढ़ाने की उठाई मांग

साथ ही, ग्रामीणों ने वर्तमान बाजार मूल्य के अनुसार मुआवजा राशि बढ़ाने की मांग भी प्रशासन के सामने रखी। उनका कहना है कि मौजूदा मुआवजा राशि से नई जगह पर जमीन या मकान खरीदना संभव नहीं है, इसलिए पुनर्मूल्यांकन कर उचित मुआवजा दिया जाए।

धरने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी

धरने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से चर्चा कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। हालांकि खबर लिखे जाने तक कोई अंतिम सहमति नहीं बन सकी थी और ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय के बाहर धरने पर डटे रहे।

यह भी पढ़ें: इंदौर में नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा, छात्रों की ओरिजिनल मार्कशीट रख वसूल रहा था मोटी रकम; संचालक गिरफ्तार

ग्रामीणों ने साफ कहा है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका शांतिपूर्ण और अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। अब सभी की निगाहें जिला प्रशासन की आगामी कार्रवाई और निर्णय पर टिकी हैं।

Sagar uldan dam project displaced families protest compensation rehabilitation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 20, 2026 | 08:56 PM

Topics:  

  • Madhya Pradesh
  • MP News
  • Sagar News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.