भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण सिंह केसरी का 92 वर्ष की उम्र में निधन, जनसंघ से रहा लंबा जुड़ाव

Narayan Singh Kesari Death : पूर्व विधायक और पूर्व राज्यसभा सांसद के निधन से मध्यप्रदेश भाजपा में शोक। अनुसूचित जाति वर्ग में संगठन विस्तार के लिए किए थे लंबे समय तक काम।
Narayan Singh Kesari Death
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नारायण सिंह केसरी का 92 वर्ष की उम्र में निधन फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights :

  • मध्यप्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण सिंह केसरी का 92 वर्ष की उम्र में निधन।

  • जनसंघ से जुड़कर शुरू किया था राजनीतिक सफर।

  • पूर्व विधायक और पूर्व राज्यसभा सांसद रहे केसरी।

BJP Leader Narayan Singh Kesari Passes Away : मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद नारायण सिंह केसरी का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की सूचना के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में शोक का माहौल है। जनसंघ के दौर से राजनीति में सक्रिय रहे केसरी पूर्व विधायक भी थे। उन्हें स्पष्ट और प्रखर वक्ता के रूप में जाना जाता था।

जनसंघ के दौर से भाजपा तक रहा राजनीतिक सफर

नारायण सिंह केसरी ने जनसंघ के समय से संगठन के लिए काम किया और भाजपा के गठन के बाद भी पार्टी से जुड़े रहे। उन्होंने विधायक और राज्यसभा सांसद के रूप में जिम्मेदारी निभाई। उनके राजनीतिक जीवन में संगठनात्मक गतिविधियों और जनसंपर्क की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अनुसूचित जाति वर्ग में संगठन विस्तार में निभाई भूमिका

भाजपा की ओर से जारी शोक संदेश में कहा गया कि केसरी ने अथक परिश्रम और लगातार प्रवास के जरिए मध्य प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों में अनुसूचित जाति वर्ग के बीच संगठन विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पार्टी नेताओं ने उन्हें संघर्ष, संकल्प और समर्पण का प्रतीक बताते हुए उनके निधन को संगठन के लिए क्षति बताया है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल सिंह आर्य ने सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा 'जनसंघ व भाजपा के बरिष्ठ नेता, स्पष्ट एवं प्रखर वक्ता, पूर्व विधायक व पूर्व राज्यसभा सांसद श्रध्देय श्री नारायण सिंह केसरी जी के निधन का दुखद समाचार है। प्रभु दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे।

92 बर्षीय आदरणीय केसरी जी संघर्ष,संकल्प और समर्पण के प्रतीक थे, आपने अनथक परिश्रम एवं प्रवास से मध्यप्रदेश सहित पूरे देश के अनुसूचित जाति वर्ग में संगठन विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके जाने से संगठन ने अपना एक बड़ी शख्सियत को खोला। दादा के चरणों में विनम्र श्रध्दांजलि।

भाजपा नेताओं ने जताया शोक

उनके निधन पर जारी शोक संदेश में दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की गई। पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी नारायण सिंह केसरी के संगठनात्मक योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Narayan Singh Kesari Death
उज्जैन में ठंड के चलते स्कूलों का समय बदला, सोमवार से सुबह 9 बजे से लगेंगी नर्सरी से 8वीं तक की कक्षाएं