सागर के कटरा बाजार में महिला से दिनदहाड़े ठगी; डरा-धमकाकर सोने के गहने ले उड़े दो अज्ञात बदमाश

Sagar Katra Bazar Fraud Case: कोतवाली क्षेत्र में यूनियन बैंक के पास वारदात, CCTV में दो युवक नजर आए, फुटेज के आधार पर पुलिस तलाश में जुटी, चूड़ी, मंगलसूत्र, अंगूठी और कान के बाले छीने।
woman cheated in broad daylight at Katra Bazar in Sagar
सागर में महिला से दिनदहाड़े ठगी(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Woman Duped In Broad Daylight Sagar: सागर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक महिला से सोने के गहने लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि बाजार से घर लौटते समय दो अज्ञात युवकों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया, डराया-धमकाया और उनके पहने हुए सोने के गहने लेकर फरार हो गए।

घटना के बाद महिला ने कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।

कटरा बाजार से लौटते समय हुई वारदात

जानकारी के अनुसार, फरियादिया सपना जैन, पति राकेश कुमार जैन, निवासी सरस्वती मंदिर, बड़ा बाजार, रविवार को निजी काम से कटरा बाजार गई थीं। उन्होंने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि बाजार से लौटते समय यूनियन बैंक के पास दो अज्ञात युवक उनके पास आए और बातचीत के बहाने उन्हें रोक लिया। कुछ देर बाद दोनों ने उन्हें डराया-धमकाया और गहने लेकर मौके से फरार हो गए।

सोने की चूड़ी, मंगलसूत्र और बाले लेकर भागे आरोपी

महिला के मुताबिक, आरोपियों ने उनके पास से सोने की चूड़ी, मंगलसूत्र, अंगूठी और दोनों कानों के बाले ले लिए। घटना के बाद वह काफी घबरा गईं और किसी तरह घर पहुंचीं। घर पहुंचने के बाद उन्होंने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। परिजनों की सलाह पर महिला ने कोतवाली थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।

woman cheated in broad daylight at Katra Bazar in Sagar
पन्ना में मझगाय बांध प्रभावितों का चिता आंदोलन उग्र; 16वें दिन रात में पुलिस कार्रवाई पर भड़के ग्रामीण

सीसीटीवी फुटेज में दिखे दो संदिग्ध युवक

शिकायत मिलने के बाद सागर पुलिस ने घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। पुलिस को कुछ फुटेज मिले हैं, जिनमें दो युवक महिला से बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि यही युवक घटना में शामिल हो सकते हैं। पुलिस फुटेज की मदद से दोनों की पहचान करने और उनके आने-जाने के रास्तों का पता लगाने में जुटी है।

पुलिस ने शुरू की तलाश, जांच जारी

कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के अलावा अन्य तकनीकी और स्थानीय साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संदिग्धों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सागर पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com