रविवार को सागर आएंगे जेपी नड्डा, BJP निकालेगी पदयात्रा, CM मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष भी होंगे शामिल

JP Nadda Sagar Visit: 29 नवंबर को केंद्रीय मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का सागर दौरा, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत पदयात्रा, सीएम और प्रदेश अध्यक्ष भी होंगे शामिल।
BJP Padyatra in Sagar
जेपी नड्डा, सीएम मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS:

  • लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत 29 नवंबर को सागर में होगी पदयात्रा।

  • जेपी नड्डा, सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल होंगे शामिल।

  • दोपहर 1 बजे मोतीनगर के सरस्वती मैरिज गार्डन से शुरू होगी पदयात्रा।

BJP Padyatra in Sagar: भारतीय जनता पार्टी के लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत रविवार यानी 29 नवंबर को सागर जिले में पदयात्रा और जनसभा का आयोजन किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शामिल होंगे। आयोजन को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी हैं।

मोतीनगर से शुरू होगी बीजेपी की पदयात्रा नमक मंडी में होगी जनसभा

मिली जानकारी के मुताबिक, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान की पदयात्रा रविवार 29 नवंबर को दोपहर 1 बजे से सरस्वती मैरिज गार्डन, मोतीनगर से शुरू होगी। यहां से यह यात्रा बड़ा बाजार, कोतवाली, चकराघाट और तीनबत्ती तिराहा होते हुए नमक मंडी पहुंचेगी। जहां पर जनसभा का आयोजन भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया जाएगा।

सीएम मोहन यादव जेपी नड्डा समेत अन्य नेता रहेंगे मौजूद

सागर जिले के नमक मंडी में होने वाली जनसभा में, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और राज्य के सीएम डॉ. मोहन यादव समेत अन्य कई बड़े नेता जनता को संबोधित करेंगे।

BJP Padyatra in Sagar
इंदौर भागीरथपुरा कांड: अधिकारी की बहाली पर विरोध, भोपाल में नई पोस्टिंग को लेकर उठे सवाल

पुलिस-प्रशासन ने किया पदयात्रा मार्ग का निरीक्षण

कार्यक्रम को लेकर सागर पुलिस और जिला प्रशासन ने भी अपनी तैयारियां और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत और तेज कर दिया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने सरस्वती मैरिज गार्डन पहुंचकर आयोजन स्थल का जायजा लिया। साथ ही सरस्वती गार्डन से नमक मंडी तक प्रस्तावित पदयात्रा मार्ग का निरीक्षण भी प्रशासन द्वारा किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मार्ग को सुगम बनाने और व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। आयोजन के दिन पदयात्रा मार्ग पर यातायात डायवर्ट किया जाएगा, जिससे कार्यक्रम के दौरान लोगों को आने जाने में कोई दिक्कत न हो और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

BJP Padyatra in Sagar
इंदौर फूटी कोठी सब्जी मंडी विवाद: Jitu Patwari की अगुवाई में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, प्रशासन को दी चुनौती