इंदौर भागीरथपुरा कांड: अधिकारी की बहाली पर विरोध, भोपाल में नई पोस्टिंग को लेकर उठे सवाल

Indore Bhagirathpura Case Latest News: एमपी के इंदौर शहर के भागीरथपुरा दूषित पानी कांड में जिम्मेदार ठहराए गए पीएचई अधिकारी की बहाली भोपाल में पदस्थापना पर बवाल, हाईकोर्ट में अर्ली हियरिंग की तैयारी।
Bhagirathpura Officer Reinstatement Controversy
अभिवक्ता मनीष यादव इंदौर (सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS:

  • इंदौर शहर भागीरथपुरा दूषित पानी कांड में संजीव श्रीवास्तव की बहाली पर विवाद।

  • जांच आयोग की रिपोर्ट में तत्कालीन कार्यपालन यंत्री का 30-35 बार नाम आने का दावा।

  • निलंबन खत्म कर संजीव श्रीवास्तव को राजधानी भोपाल में मिली नई पदस्थापना।

Bhagirathpura Officer Reinstatement Controversy: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के भागीरथपुरा दूषित पानी कांड में जांच आयोग की रिपोर्ट में जिम्मेदार ठहराए गए पीएचई के तत्कालीन कार्यपालन यंत्री संजीव श्रीवास्तव की बहाली और राजधानी भोपाल में नई पदस्थापना को लेकर विरोध शुरू हो गया है।

मामले में याचिकाकर्ता की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता मनीष यादव ने अधिकारी की बहाली पर सवाल उठाते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। इसके साथ ही मामले में जल्द सुनवाई के लिए मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में अर्ली हियरिंग आवेदन लगाने की तैयारी की जा रही है।

जांच आयोग की रिपोर्ट में अधिकारी का कई बार हुआ उल्लेख

मनीष यादव के अनुसार, इंदौर शहर के भागीरथपुरा दूषित पानी से हुई मौतों के बाद मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश पर जांच आयोग का गठन किया गया था। आयोग ने अगस्त 2026 में अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। मनीष यादव का दावा है कि रिपोर्ट में पीएचई के तत्कालीन कार्यपालन यंत्री संजीव श्रीवास्तव का नाम 30 से 35 बार रिपोर्ट में उल्लेखित किया गया है। इसके अलावा रोहित सिसोदिया सहित अन्य अधिकारियों की भूमिका भी सामने आई थी।

बहाली और नई पदस्थापना पर उठाए गंभीर सवाल

मनीष यादव का साफ कहना है कि इतने गंभीर मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। वहीं, निलंबित संजीव श्रीवास्तव को बहाल कर राजधानी भोपाल में नई पदस्थापना दे दी गई है। उन्होंने इस फैसले को दूषित पानी कांड में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के साथ अन्याय बताते हुए मध्य प्रदेश सरकार की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

Bhagirathpura Officer Reinstatement Controversy
इंदौर फूटी कोठी सब्जी मंडी विवाद: Jitu Patwari की अगुवाई में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, प्रशासन को दी चुनौती

उच्च न्यायालय में अर्ली हियरिंग की तैयारी

अब अधिवक्ता की ओर से उच्च न्यायालय में अर्ली हियरिंग की मांग की जाएगी। इसके जरिए मामले की जल्द सुनवाई कर जिम्मेदार अधिकारियों की बहाली और प्रमोशन पर रोक लगाने तथा उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग उठाई जाएगी। भागीरथपुरा कांड में प्रशासनिक जवाबदेही और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

Bhagirathpura Officer Reinstatement Controversy
Madhya Pradesh Top 10 News: सीएम के अपर सचिव के बयान से लेकर प्रदेश में ठंड के डबल अटैक तक, पढ़ें बढ़ी खबरे