सागर: चोर के हौसले बुलंद! एक ही दुकान में 48 घंटे में दूसरी चोरी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
Sagar Theft Case: सागर में बेखौफ हुए चोर, गोपालगंज में दो दिन में एक ही दुकान में दूसरी बार चोरी, ताला तोड़कर नकदी और गैस सिलेंडर उड़ाया, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात।
- Reported By: सरजू पटेल | Edited By: सजल रघुवंशी
सागर में एक ही दुकान में दो बार चोरी की घटना (सोर्स- सोशल मीडिया)
Sagar Robbery Case: सागर में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब उन्हें पुलिस का भी कोई डर नहीं रहा। गोपालगंज थाना क्षेत्र में एक ही दुकान को दो दिनों के भीतर दूसरी बार निशाना बनाया गया। हैरानी की बात यह है कि दूसरी चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अब पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है।
मामला गोपालगंज थाना क्षेत्र के डिग्री कॉलेज के सामने स्थित एक फास्ट फूड दुकान का है। दुकान संचालक राजू केशरवानी के अनुसार, दो दिन पहले अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर नकदी चोरी कर ली थी। उस घटना के बाद भी चोरों के हौसले इतने बढ़ गए कि उन्होंने उसी दुकान को दोबारा निशाना बना डाला।
नकदी और गैस सिलेंडर लेकर चोर फरार
बताया जा रहा है कि 21 जुलाई की अलसुबह करीब साढ़े चार बजे एक चोर दुकान के बाहर पहुंचा। उसने बड़ी आसानी से दुकान का ताला तोड़ा और अंदर घुस गया। इसके बाद दुकान में रखी नकदी और गैस सिलेंडर लेकर मौके से फरार हो गया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसमें आरोपी की गतिविधियां साफ दिखाई दे रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सागर में डिवाइडर बना विवाद की वजह! मकरोनिया में सैकड़ों लोगों ने किया चक्काजाम; सड़क पर थमा ट्रैफिक
इंदौर: हाथों में संविधान लेकर कैलाश विजयवर्गीय के घर पहुंचे दंपत्ति; सुरक्षा घेरा तोड़ किया प्रदर्शन
जबलपुर: कांग्रेस का छात्रों की गूंज कार्यक्रम, जयवर्धन सिंह बोले- युवाओं को UCC नहीं, समान शिक्षा नीति चाहिए
लोकतंत्र की हत्या हो रही है, मीनाक्षी नटराजन ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा; जानिए क्या है पूरा विवाद- VIDEO
लगातार दूसरी बार हुई चोरे से व्यापारियों में दहशत
लगातार दूसरी बार हुई चोरी से दुकानदार और आसपास के व्यापारियों में दहशत का माहौल है। व्यापारियों का कहना है कि जब एक ही दुकान में बार-बार चोरी हो सकती है, तो इलाके में किसी भी दुकान की सुरक्षा पर सवाल खड़े होना स्वाभाविक है। उन्होंने क्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने और चोरों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित दुकानदार ने थाना पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत
पीड़ित दुकानदार ने गोपालगंज थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है और सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दी है। शिकायत में चोरी गए कैश और गैस सिलेंडर की बरामदगी के साथ आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई है।
यह भी पढ़ें: सागर में डिवाइडर बना विवाद की वजह! मकरोनिया में सैकड़ों लोगों ने किया चक्काजाम; सड़क पर थमा ट्रैफिक
फिलहाल गोपालगंज थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है। अब देखना होगा कि कैमरे में कैद यह शातिर चोर पुलिस की गिरफ्त में कब तक आता है और इलाके में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर कब लगाम लगती है।
