रीवा में भवन निर्माण विवाद ने लिया हिंसक रूप, जमकर हुई मारपीट; पुलिस ने दर्ज किया मामला

Assault Case Rewa: अमहिया में भवन निर्माण विवाद में खूनी संघर्ष, सिरमौर चौराहा स्थित पी.के. स्कूल के पास ईंट-पत्थर और डंडों से हमला; अंजलि सेन समेत कई घायल, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
Rewa building construction dispute turns violent
रीवा में भवन निर्माण विवाद ने लिया हिंसक रूप(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Rewa Building Construction Dispute: रीवा के अमहिया थाना क्षेत्र में भवन निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। सिरमौर चौराहा के पास पी.के. स्कूल के सामने हुई घटना का अब वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग मारपीट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है।

बताया जा रहा है कि भवन निर्माण को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के साथ मारपीट की। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उनके साथ ईंट-पत्थर और डंडे से हमला किया गया, जिसमें परिवार के कई सदस्य घायल हुए हैं।

पीड़ित पक्ष ने अंजली सेन और उसके परिवार पर लगाया मारपीट का आरोप

पीड़ित पक्ष ने अंजली सेन सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। शिकायत के मुताबिक, अंजली सेन की आंख और सिर के आसपास चोटें आई हैं। आंख में सूजन और दर्द के साथ रोशनी प्रभावित होने की आशंका भी जताई गई है। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि घटना के बाद पुलिस से शिकायत की गई थी, लेकिन आरोपियों के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। परिवार के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच पहले भी विवाद को लेकर समझौते की कोशिश की जा चुकी थी।

मारपीट की घटना का वीडियो भी आया सामने

इसी बीच अब मारपीट की घटना से जुड़ा वीडियो सामने आया है। वीडियो में विवाद के दौरान कुछ लोग मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद रीवा पुलिस ने मामले की जांच और आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

Rewa building construction dispute turns violent
सागर में साइबर पुलिस का बड़ा छापा! 2.69 करोड़ कैश, 30 लाख का सोना जब्त; फर्जी बैंक खातों का भंडाफोड़

पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। अमहिया थाना प्रभारी मनोज गौतम के मुताबिक, मामले में मारपीट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और घटना से जुड़े वीडियो व अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com