रीवा: डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल का 62वां जन्मदिन; मूसलाधार बारिश के बीच मनगवां में उतरीं सैकड़ों बाइक्स

MP Deputy CM Rajendra Shukla 62 Birthday: डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के 62वें जन्मदिन पर मनगवां में दिखा जबरदस्त उत्साह, मूसलाधार बारिश के बावजूद युवाओं ने निकाली भव्य बाइक रैली।
Mangawan bike rally for Rajendra Shukla birthday
मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला(सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Deputy CM Rajendra Shukla Birthday Bike Rally: रीवा में मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के 62वें जन्मदिवस के अवसर पर सोमवार को मनगवां में जन्मोत्सव कार्यक्रम धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। सावन के तीसरे सोमवार के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, युवा और समर्थक शामिल हुए।

सुबह से ही मनगवां में समर्थकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। रुक-रुककर हो रही तेज बारिश भी कार्यकर्ताओं के उत्साह को कम नहीं कर सकी।

युवाओं ने निकाली भव्य बाइक रैली

डिप्टी सीएम के जन्मदिन को युवाओं ने खास अंदाज में मनाते हुए भव्य बाइक रैली निकाली। बड़ी संख्या में युवा बाइक पर सवार होकर रैली में शामिल हुए और राजेंद्र शुक्ल के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। बाइक रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम के नेतृत्व में रीवा में हुए विकास कार्यों और विकास की नई गाथा को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। बारिश के बीच निकली रैली में युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था।

प्रमुख मार्गों पर हुआ रैली का स्वागत

मनगवां के प्रमुख मार्गों से होकर निकली बाइक रैली का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की, जिससे पूरा मनगवां क्षेत्र उत्सव और उल्लास के माहौल में नजर आया। रैली में शामिल युवाओं ने डिप्टी सीएम के समर्थन में नारे लगाए और उनके राजनीतिक जीवन में सफलता की कामना की। भारी बारिश के बावजूद रैली में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने जन्मोत्सव की भव्यता बढ़ा दी।

Mangawan bike rally for Rajendra Shukla birthday
लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का तोहफा; 19 अगस्त को खातों में आएंगे कुल ₹1,750, मैहर से जारी होगी 39वीं किस्त

विकास कार्यों को लेकर युवाओं में उत्साह

कार्यकर्ताओं का कहना था कि राजेंद्र शुक्ल के नेतृत्व में रीवा ने विकास के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई और अधोसंरचना समेत विभिन्न क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है। इसी उत्साह को बाइक रैली के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। समर्थकों ने राजेंद्र शुक्ल के स्वस्थ, दीर्घायु और सफल राजनीतिक जीवन की कामना की। जन्मदिन के मौके पर आयोजित कार्यक्रम ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल बनाया। बारिश के बीच निकली बाइक रैली को जन्मोत्सव कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण माना गया।

Navbharat Live
navbharatlive.com