Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रीवा में कांग्रेस का जल सत्याग्रह: घोटाले, वायरल वीडियो और भ्रष्टाचार का चक्रव्यूह; पानी में खड़े होकर इंसाफ की मांग

रीवा में भ्रष्टाचार के बढ़ते मामलों पर कार्रवाई न होने से नाराज कांग्रेस ने बाबा घाट पर जल सत्याग्रह किया। आरोप है कि स्वास्थ्य, पीडब्ल्यूडी और जमीन घोटालों के मामलों पर अब तक किसी भी तरह का कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

  • By सौरभ शर्मा
Updated On: Jun 09, 2025 | 07:22 PM

रीवा में कांग्रेस का जल सत्याग्रह (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में भ्रष्टाचार की परतें खुलने के बाद अब विरोध का तरीका भी बदल गया है। करोड़ों के घोटाले, इंजीनियर का वायरल वीडियो, पीडब्ल्यूडी में अनियमितता और जमीन की संदिग्ध बिक्री जैसे गंभीर आरोपों के बीच कांग्रेस कार्यकर्ता अब पानी में उतर आए हैं। बीहर नदी के बाबा घाट पर जल सत्याग्रह कर कांग्रेस ने सरकार की चुप्पी पर सवाल खड़े किए हैं। पानी में खड़े होकर कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब शासन व्यवस्था भ्रष्टाचार पर मौन हो जाए, तब गांधी के रास्ते पर चलकर सत्याग्रह ही अंतिम उपाय रह जाता है।

सत्याग्रह के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि रीवा में एक भी विभाग ऐसा नहीं बचा है जहां भ्रष्टाचार न फैला हो। स्वास्थ्य विभाग में करोड़ों का घोटाला हो या पीडब्ल्यूडी में अनियमित कार्य, सभी मामलों में प्रशासनिक चुप्पी ने लोगों में आक्रोश भर दिया है। साथ ही सरकारी संस्थाओं द्वारा फर्जी दस्तावेजों पर नौकरी देने और संस्थागत भुगतानों में गड़बड़ी जैसे गंभीर आरोप भी सामने आए हैं। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द जांच नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

भ्रष्टाचार के खिलाफ नदी में उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता
रीवा जिले में बीते दिनों स्वास्थ्य विभाग में करोड़ों रुपये के गड़बड़ी के मामले सामने आए हैं। इसके अलावा, पीडब्ल्यूडी में भी गड़बड़ियों की शिकायतें मिली हैं। वहीं, जिले की कीमती जमीन को कम कीमत पर बेचने, सरकारी भुगतान में अनियमितता और फर्जी मार्कशीट के आधार पर नौकरी देने जैसे मामलों ने जनता में आक्रोश भर दिया है। इन सभी मामलों पर सरकार की चुप्पी से नाराज होकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीहर नदी के बाबा घाट में जल सत्याग्रह कर विरोध जताया।

सम्बंधित ख़बरें

नांदेड़ चुनाव से 48 घंटे पहले खूनी खेल: कांग्रेस उम्मीदवार के पति पर जानलेवा हमला, शहर में भारी पुलिस बल तैनात

इंदौर में चाइनीज मांझे से दो लोगों का कटा गला, एक शख्स की हालत बेहद गंभीर, शहर में हड़कंप

महाराष्ट्र की राजनीति में सियासी भूचाल! रिश्वत लेते विधायक के VIDEO से मचा हड़कंप, सतेज पाटिल ने सरकार को घेरा

कांग्रेस नेता के बयान से विवाद, पुलिस कार्रवाई की मांग, प्रचार के आखिरी दिन तक आरोप-प्रत्यारोप तेज

राहुल गांधी का बड़ा आरोप: मोदी सरकार सिर्फ प्रचार में माहिर, हादसों पर चुप्पी; जवाबदेही के नाम पर जीरो

सत्याग्रह से उठाई निष्पक्ष जांच की मांग
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पानी के बीच खड़े होकर मांग की कि रीवा में चल रही इन सभी अनियमितताओं की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने देश को सत्य और अहिंसा का रास्ता दिखाया, आज जब सत्ता मौन है, तब जनहित में उसी रास्ते पर चलना जरूरी हो गया है। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि इन मामलों की जल्द जांच नहीं होती तो यह आंदोलन जिले भर में फैलाया जाएगा।

Rewa jal satyagraha congress corruption protest mp 2025

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 09, 2025 | 07:20 PM

Topics:  

  • Congress
  • Madhya Pradesh
  • Madhya Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.