Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 29 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रीवा में इटमा वॉटरफॉल में हादसा, सेल्फी लेते समय युवक पानी में गिरा; सर्च ऑपरेशन जारी

Rewa Selfie Accident: रीवा के इटमा वॉटरफॉल में बड़ा हादसा, सेल्फी लेते समय संतुलन बिगड़ने से यूपी का 21 वर्षीय युवक सोनू खान गहरे पानी में डूबा, एसडीआरएफ और पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।

  • Written By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jun 29, 2026 | 04:26 PM

रीवा में सेल्फी लेते वक्त हुआ बड़ा हादसा (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Selfie Accident Itma Waterfall: मध्य प्रदेश के रीवा जिले स्थित प्रसिद्ध इटमा वॉटरफॉल में एक बार फिर बड़ा हादसा सामने आया है। उत्तर प्रदेश के बरगढ़ निवासी 21 वर्षीय सोनू खान पिता बन्ने खान अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने के लिए इटमा वॉटरफॉल पहुंचे थे।

बताया जा रहा है कि प्राकृतिक सौंदर्य के बीच यादगार तस्वीर लेने के लिए वह जलप्रपात के किनारे एक चट्टान पर खड़े होकर सेल्फी ले रहे थे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे गहरे पानी में जा गिरे। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

परिजनों की कोशिश नाकाम, पुलिस और एसडीआरएफ का रेस्क्यू

युवक के पानी में गिरते ही परिजनों और दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव और गहराई के कारण वह देखते ही देखते लापता हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया। समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका था। रेस्क्यू टीम लगातार जलप्रपात के आसपास युवक की तलाश में जुटी हुई है।

सम्बंधित ख़बरें

खजुराहो थाने में छलके जज्बात, मां-भाई के लाख मनाने पर भी पति के साथ जाने पर अड़ी युवती; खूब हुआ हंगामा

ग्वालियर में खौफनाक घरेलू युद्ध! पत्नी ने पति के गुप्तांगों पर डाला दाल का खोलता पानी; ससुर पर भी किया हमला

दतिया में एक साल पुराने गुमशुदगी मामले में बड़ा खुलासा; लापता उदयभान चौहान का हो सकता है खेत से मिला नर कंकाल

फूटी कोठी में बैटरी दुकान में भीषण आग, 5 कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला, महापौर भी पहुंचे मौके पर

सुरक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

बारिश का मौसम शुरू होने से पहले ही रीवा जिले के प्रमुख जलप्रपातों पर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। इसके बावजूद संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए हैं। कई खतरनाक जगहों पर प्रभावी बैरिकेडिंग का अभाव है और प्रशिक्षित सुरक्षा कर्मियों की नियमित तैनाती भी नहीं है। ऐसे में लगातार हो रहे हादसे प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए तो इस तरह की घटनाओं पर काफी हद तक रोक लगाई जा सकती है।

खतरनाक जगहों पर सेल्फी लेने से बचें- पुलिस की अपील

रीवा पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरुकरण सिंह ने पर्यटकों से अपील की है कि वे जलप्रपात के बेहद करीब जाने से बचें और किसी भी खतरनाक स्थान पर खड़े होकर सेल्फी लेने की गलती न करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। पुलिस ने सभी पर्यटकों से सुरक्षा नियमों का पालन करने और प्रशासन द्वारा निर्धारित सीमाओं के भीतर रहकर ही प्राकृतिक स्थलों का आनंद लेने की सलाह दी है।

Rewa itma waterfall selfie accident youth falls into water search operation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 29, 2026 | 04:26 PM

Topics:  

  • Madhya Pradesh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.