ग्वालियर में खौफनाक घरेलू युद्ध! पत्नी ने पति के गुप्तांगों पर डाला दाल का खोलता पानी; ससुर पर भी किया हमला
Gwalior Crime News: ग्वालियर में खौफनाक वारदात, डबरा में पारिवारिक विवाद के बाद पत्नी ने पति के गुप्तांगों पर डाला दाल का खौलता पानी, बचाने आए ससुर को भी झुलसाया, केस दर्ज।
- Reported By: निशांत तिवारी | Edited By: सजल रघुवंशी
ग्वालियर में पत्नी ने किया पती और ससुर पर हमला (सोर्स- सोशल मीडिया)
Gwalior Family Dispute Case: ग्वालियर में घरेलू विवाद में पत्नी ने पति के गुप्तांगों पर दाल का खोलता हुआ पानी डाल दिया। ससुर बीच बचाव करने आए तो ससुर की कमर के निचले हिस्से पर भी गर्म पानी उड़ेल दिया। घटना में पति और ससुर गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने घायल पति की शिकायत पर आरोपी पत्नी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।
घटना बीती शाम डबरा सिटी थाना अंतर्गत अंबेडकर कॉलोनी की है। यहां रहने वाले भूपेंद्र कुशवाह ने पुलिस को बताया है कि 14 साल पहले उसका विवाह पिछोर की रहने वाली केसकली कुशवाह से हुआ था।
भूपेंद्र का साला कराना चाहता था केसकली की दूसरी शादी
शनिवार दोपहर उसकी सास, साला कलुआ उर्फ कालीचरण और उसकी पत्नी रचना घर पर आए थे। कालीचरण सम्पन्न परिवार से है और अपनी बहन केसकली की दूसरी शादी कराना चाहता है। इसी बात को लेकर घर में आएदिन विवाद होता है। इस दौरान भूपेंद्र की पत्नी केसकली घर पर दाल बना रही थी। पत्नी केसकली जेवरात लेकर मायके जाना चाहती थी। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद शुरू हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
दतिया में एक साल पुराने गुमशुदगी मामले में बड़ा खुलासा; लापता उदयभान चौहान का हो सकता है खेत से मिला नर कंकाल
ग्वालियर: घटिया सड़क निर्माण को लेकर फूटा लोगों का गुस्सा, ठेकेदार के कर्मचारी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
फूटी कोठी में बैटरी दुकान में भीषण आग, 5 कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला, महापौर भी पहुंचे मौके पर
बिना अनुमति चल रही हाउस पार्टी पर पुलिस का छापा, 5 आयोजकों पर केस दर्ज
केसकली ने अपने पती पर डाला दाल का खोलता हुआ पानी
गुस्साई केसकली ने भूपेंद्र के गुप्तांगों पर दाल का खोलता हुआ पानी डाल दिया। इतना ही नहीं घर में शोर शराबा सुनकर सो रहे ससुर की नींद खुल गई। ससुर पन्नूराम ने बीच बचाव करने की कोशिश तो केसकली ने उनके भी कमर के निचले हिस्से पर खोलता हुआ पानी उड़ेल दिया। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए डबरा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना के बाद पत्नी चली गई मायके
घटना के बाद पत्नी केसकली मां और भाई के साथ मायके चली गई। वहीं पुलिस का कहना है कि भूपेंद्र शराब पीने की आदी है। यही वजह है कि पति-पत्नी दोनों में आएदिन झगड़ा हुआ करता है। बीते रोज भी सास, साला और सलहेज भूपेंद्र के घर आए थे।
यह भी पढ़ें: दतिया में एक साल पुराने गुमशुदगी मामले में बड़ा खुलासा; लापता उदयभान चौहान का हो सकता है खेत से मिला नर कंकाल
पारिवारिक वजह को लेकर आपस में विवाद हो रहा था। इसी दौरान पत्नी केसकली ने पति भूपेंद्र और ससुर पन्नूराम पर दाल का खोलता हुआ पानी डाल दिया। घटना में दोनों लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। जिनका मेडिकल कराया जा रहा है। फिलहाल ग्वालियर पुलिस ने पति भूपेंद्र कुशवाह की शिकायत पर आरोपी पत्नी केसकाली कुशवाह के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है और पड़ताल शुरू कर दी है।
