Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रतलाम के जावरा में 18 दिन के भीतर दूसरी बार चाकूबाजी, दहशत में हुसैन टेकरी क्षेत्र; पुलिस कमान पर उठे सवाल

Knife Attack In Ratlam: रतलाम के जावरा में फिर हुई चाकूबाजी, हुसैन टेकरी में अयोध्या के युवक पर चाकू से अज्ञात ने किए ताबड़तोड़ हमले। 18 दिन में दूसरी वारदात से पुलिस सुरक्षा पर उठे सवाल।

  • Reported By: देवेन्द्र मोर्य | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jun 07, 2026 | 03:32 PM

रतलाम में चाकूबाजी (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Ratlam Jaora Hussain Tekri Chaku Bazi Incident: रतलाम जिले के जावरा में चाकूबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हुसैन टेकरी चौकी क्षेत्र में रविवार सुबह एक बार फिर चाकू से हमला होने की घटना सामने आई है।

मामूली कहासुनी के बाद अज्ञात व्यक्ति ने अयोध्या से आए एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक को उपचार के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है जहां उसका ईलाज जारी है वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पत्नी के इलाज के लिए हुसेन टेकरी में रह रहा युवक

घायल युवक का कहना है कि वह पिछले दो वर्षों से अपनी पत्नी के इलाज के लिए हुसैन टेकरी क्षेत्र में रह रहा है। उसकी पत्नी की तबीयत खराब रहती है, जिसके चलते वह यहां रुका हुआ है। रविवार सुबह वह अपने घर के बाहर बैठा था, तभी एक अज्ञात व्यक्ति वहां आया और उसे घूरने लगा। आरोपी बच्चों को बाजार ले जाने की बात कर रहा था, जिसका उसने विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

सम्बंधित ख़बरें

MP News: सागर के शासकीय संभागीय बालक पोस्ट मैट्रिक छात्रावास की हालत चिंताजनक; उठ रहे गंभीर सवाल

मानसून से पहले एक्शन में मंत्री विश्वास सारंग; अशोका गार्डन में खुद नाले पर पहुंचकर शुरू कराया महा-सफाई अभियान

सिंगरौली में दिल दहलाने वाली वारदात, मां ने दो मासूम बच्चों संग खाया जहर; अस्पताल में मची भारी चीख-पुकार

उज्जैन से हुआ ‘कौन बनेगा ज्ञानरत्न’ का भव्य शुभारंभ; वाल्मीकि रामायण आधारित राष्ट्रीय ज्ञान अभियान का आगाज

युवक पर चाकू से किया ताबड़तोड़ वार

घायल युवक ने बताया कि विवाद बढ़ने पर आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और अचानक चाकू निकालकर उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में उसके बाएं कंधे और पेट में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद घायल को उपचार के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें: MP News: सागर के शासकीय संभागीय बालक पोस्ट मैट्रिक छात्रावास की हालत चिंताजनक; उठ रहे गंभीर सवाल

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की शुरू

हुसैन टेकरी चौकी के जांच अधिकारी नरेश पांडे ने बताया कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या से आए युवक मेवालाल पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से हमला किया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। दरअसल हुसैन टेकरी चौकी क्षेत्र में 20 मई को भी चाकूबाजी की एक घटना हुई थी, जिसमें तीन युवक घायल हुए थे। अब 18 दिन के भीतर दूसरी बार हुई जिले में लगातार बढ़ रही इन घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Ratlam jaora hussain tekri chaku bazi incident second incident in 18 days

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 07, 2026 | 03:32 PM

Topics:  

  • Madhya Pradesh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.