Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

फोन पर देखी अश्लील फिल्म, सगी बहन से किया दुष्कर्म और मां के सामने घोंटा गला, सुनिए हैवानियत की खौफनाक दास्तान

मध्य प्रदेश से रिश्तों को शर्मशार करने वाली एक ख़बर सामने आई है। यहां रीवा में फोन पर अश्लील वीडियो देखने के बाद एक किशोर ने 9 साल की नाबालिग बहन को अपनी हवस का शिकार बनाया और खुलासा होने के भय से गला घोंटकर उसको मौत के घाट उतार दिया।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Jul 27, 2024 | 08:08 PM

रीवा में भाई ने क्या सगी बहन से दुष्कर्म (सांकेतिक तस्वीर)

Follow Us
Close
Follow Us:

रीवा: मध्य प्रदेश से रिश्तों को शर्मशार करने वाली एक ख़बर सामने आई है। यहां रीवा में फोन पर अश्लील वीडियो देखने के बाद एक किशोर ने 9 साल की नाबालिग बहन को अपनी हवस का शिकार बनाया और खुलासा होने के भय से गला घोंटकर उसको मौत के घाट उतार दिया। सबसे बड़ी बात तो यह कि इस घिनौने कृत्य में उसकी बड़ी बहनों और मा ने भी उसका साथ दिया। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी है।

घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने शनिवार को बताया कि 50 लोगों से पूछताछ, आरोपियों से गहन पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले का खुलासा किया गया और पीड़ित लड़की के 13 वर्षीय भाई, उनकी मां और 17 और 18 वर्षीय बहनों को हिरासत में लिया गया।

एसपी ने दी जानकारी

पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष अप्रैल को जवा थानाक्षेत्र में नौ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करके उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद पुलिस ने एक मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। उन्होंने बताया कि पीड़िता का शव उसके घर के आंगन से बरामद किया गया, जहां वह घटना के समय सो रही थी।

सम्बंधित ख़बरें

Nagpur News: मुख्याध्यापक सहित दो शिक्षक गिरफ्तार, शालार्थ आईडी घोटाले में सदर पुलिस की कार्रवाई

सिडको में चुनाव के बाद गुंडागर्दी का कहर, पार्षदों का नाम लेकर दहशत, महिला से मारपीट व छेड़छाड़ का आरोप

आंध्र प्रदेश में शराब पीने से दो इंजीनियरों की मौत, मकर संक्रांति का उत्सव मातम में बदला

बूटीबोरी मर्डर मिस्ट्री सुलझी: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से 3 और आरोपी गिरफ्तार; 9 दिन बाद हुआ खुलासा

मां के सामनें घोंटा गला

उन्होंने बताया कि परिजनों से गहन पूछताछ के बाद पता चला कि पीड़िता का 13 वर्षीय भाई रात में उसके पास सोया था। उन्होंने बताया कि किशोर लड़के ने मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो देखने के बाद अपनी बहन के साथ दुष्कर्म किया था। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने जब यह बात अपने पिता को बताने की धमकी दी तो लड़के ने उसका गला घोंट दिया और बाद में अपनी मां को जगाया और पूरी बात बतायी। उन्होंने बताया कि मां ने तब देखा कि पीड़िता अभी जीवित है, जिसे देखकर आरोपी ने फिर से उसका गला घोंट दिया।

जुर्म छिपाने शामिल रहीं बड़ी बहनें

उन्होंने बताया कि इस बीच किशोर की दो बड़ी बहनें भी जाग गईं और पुलिस को सूचना देने से पहले जांच को गुमराह करने के लिए सभी ने अपना बिस्तर बदल लिया। सिंह ने बताया कि हालांकि, बार-बार पूछताछ के बाद उन्होंने आखिरकार अपना अपराध स्वीकार कर लिया। अधिकारी ने बताया कि लड़के, उसकी दो बहनों और उनकी मां को हिरासत में लेने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस को गुमराह करने की कोशिश

सिंह ने बताया कि पुलिस को 24 अप्रैल की सुबह सूचना मिली कि लड़की का शव घर के आंगन में पड़ा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बलात्कार और हत्या से संबंधित साक्ष्य मिले और जांच के लिए एसआईटी टीम गठित की गई। उन्होंने बताया कि जांचकर्ताओं को गुमराह करने के लिए परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया था कि लड़की की मौत किसी जहरीले कीड़े के काटने से हुई है।

आरोपी ने स्वीकार किया अपराध

उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि घर में किसी के घुसने का कोई संकेत नहीं था और परिवार के सदस्यों ने रात में किसी तरह की आवाज सुनने से भी इनकार किया है। एसपी ने बताया आगे बताया कि तकनीकी साक्ष्य जुटाने और 50 लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस को परिवार के सदस्यों के बयानों में बार-बार बदलाव देखने को मिला। संदेह के आधार पर उनसे गहन पूछताछ की गई, जिसके बाद उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

-एजेंसी इनपुट के साथ

Rape of sister and killed in front of mother in rewa

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 27, 2024 | 08:08 PM

Topics:  

  • Crime
  • rape and murder

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.