कूनो से निकले चीते की राजगढ़ में एंट्री, रहवासियों में दहशत, जारी किया गया अलर्ट
Rajgarh Kalipeeth Cheetah News: कूनो नेशनल पार्क से निकला चीता पहुंचा राजगढ़, कालीपीठ के रहवासियों में दहशत का माहौल, वन विभाग और कूनो की टीम मौके पर, लोगों को किया अलर्ट
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
चीता (सोर्स- नवभारत)
Cheetah In Rajgarh: राजगढ़ जिले के कालीपीठ क्षेत्र में एक चीता पहुंच गया है, जिसका नाम KP3 है। ये चीता शिवपुरी के कूनो नेशनल पार्क से निकलकर राजगढ़ में पहुंचा है। ऐसे में कूनो की टीम उसकी निगरानी कर रही है। साथ ही रहवासियों को सावधान रहने के लिए कहा गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक ये चीता करीब 1 महीने से राजस्थान में घूम रहा था। गुरुवार को इसने राजस्थान में बकरी का शिकार किया था, जिसके बाद ये मनोहर थाना क्षेत्र से होते हुए MP के राजगढ़ जिले के कालीपीठ क्षेत्र में पहुंचा है।
लोगों को किया गया अलर्ट
चीता रहवासी इलाकों के पास भी घूम रहा है। ऐसे में लोगों में दहशत फैली हुई है। राजगढ़ वन विभाग के अधिकारियों और कूनो नेशनल पार्क से आई टीम ने लोगों को अलर्ट रहने को कहा है। टीम ने लोगों से कहा है कि अकेले बाहर ना निकलें। खेतों में समूह बनाकर जाएं और चीते का मूवमेंट दिखते ही सूचना दें।
सम्बंधित ख़बरें
Jabalpur News: छेड़छाड़ से परेशान मां-बेटी की एसपी से गुहार, बड़ी बेटी के कथित अपहरण का आरोप, दहशत में परिवार
कान्हा टाइगर रिजर्व में महिला की जान लेने वाली आदमखोर बाघिन T-27 का रेस्क्यू, भेजी गई वन विहार भोपाल
CM मोहन यादव का ऐलान: 9 अगस्त को भोपाल में भव्य तिरंगा यात्रा, सांदीपनि विद्यालयों में बनेंगे खेल परिसर
दतिया उपचुनाव: 10वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त 10,842 वोट पहुंची, भोपाल कांग्रेस कार्यालय में जश्न शुरू
ये भी पढ़ें : MP News: टाइगर स्टेट के कान्हा रिजर्व में एक बाघिन और उसके चार शावकों की मौत; सामने आई चौंकाने वाली वजह
हर मूवमेंट पर रखी जा रही नजर
चीते पर GPS कॉलर लगा हुआ है, जिसके जरिए कूनो नेशनल पार्क से आई 5 सदस्यीय टीम उस पर नजर रख रही है। साथ ही जरूरत पड़ने पर चीते के मूवमेंट को रोका भी जा सकता है। मौके पर राजगढ़ के वन परिक्षेत्र अधिकारी शिव कुमार चौहान, डिप्टी रेंजर राजू गुर्जर, वन रक्षक भानु खिंची और वनपाल अर्जुन मालवीय सहित कालीपीठ पुलिस बल भी मौजूद है।
