Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘किसान हमारे लिए भगवान…’, गेहूं खरीदी पर शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को दिए निर्देश, कही बड़ी बात

Madhya Pradesh News: शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा संसदीय क्षेत्र के चार जिलों की गेहूं खरीदी की समीक्षा की, उन्होंने साफ कहा कि किसान भगवान हैं और लापरवाही नहीं बर्दाश्त की जाएगी।

  • Written By: सजल रघुवंशी
Updated On: Apr 25, 2026 | 09:49 PM

शिवराज सिंह चौहान (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Shivraj Singh Chouhan Wheat Procurement Review: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा संसदीय क्षेत्र के चार जिलों के किसानों की गेहूं खरीदी की समीक्षा करते हुए कहा कि किसानों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होना चाहिए। केंद्रीय मंत्री चौहान ने शनिवार को रायसेन में अपने संसदीय क्षेत्र विदिशा के चारों जिलों में गेहूं व चना उपार्जन व्यवस्था को लेकर जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की।

बैठक में खरीदी प्रक्रिया की पारदर्शिता, समयबद्धता और किसानों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने स्लॉट बुकिंग व्यवस्था को सुचारू और आसान बनाने, पर्याप्त मात्रा में बारदाने की उपलब्धता सुनिश्चित करने और खरीदी केंद्रों पर किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

गेंहूं उपार्जन में लापरवाही नहीं की जाएगा- शिवराज सिंह चौहान

शिवराज सिंह चौहान ने यह स्पष्ट कहा कि गेहूं उपार्जन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। केंद्रीय मंत्री चौहान ने कहा कि हमारा एक ही संकल्प है कि हमारे लिए किसान भगवान हैं और उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। हम खरीदी करके किसान पर कोई उपकार नहीं कर रहे हैं, बल्कि हम किसान के ऋणी हैं, जिन्होंने देश को गेहूं के मामले में आत्मनिर्भर बनाया है।

सम्बंधित ख़बरें

Madhya Pradesh Farmer News: प्रदेश को ‘मिल्क कैपिटल’ बनाने की तैयारी में मोहन सरकार; मास्टरप्लान तैयार

Bhopal News: सहेली ने रचाई साजिश…बेटे और दोस्त से कराया दुष्कर्म; होटल में बंधक बनाकर मारपीट

Bhopal News: कोर्ट परिसर बना अखाड़ा! चुनाव अधिकारी की नियुक्ति पर भिड़े वकीलों के दो गुट, जानें पूरा मामला

BJP ने किया था निष्कासित! अब बना दिया मछुआ कल्याड बोर्ड का अध्यक्ष; सवालों में महेश केवट की नियुक्ति

अधिकारियों को दिए यह निर्देश

केंद्रीय गृह मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि टीम भावना से युद्धस्तर पर कार्य करते हुए किसानों की सभी शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए। केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने कहा कि कुल खरीदी का लक्ष्य, स्लॉट बुकिंग की स्थिति, खरीदी केंद्रों की संख्या, अब तक खरीदी गई मात्रा, बारदाने की उपलब्धता और केंद्रों पर मूलभूत व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि खरीदी केवल वास्तविक किसानों से ही की जाए और किसी भी प्रकार की अनियमितता पर कड़ी नजर रखी जाए। साथ ही किसानों को यह स्पष्ट संदेश दिया जाए कि उनकी उपज हर हाल में खरीदी जाएगी।

विदिशा जिले पर हुई विशेष चर्चा

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किसानों की मेहनत का सम्मान करना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। गेहूं खरीदी की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, व्यवस्थित और किसान हितैषी होनी चाहिए। किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए भटकना न पड़े, यह हर अधिकारी सुनिश्चित करे। बैठक में मध्य प्रदेश के विदिशा जिले की स्थिति पर भी विस्तार से चर्चा हुई। कृषि मंत्री ने निर्देश दिए कि यदि आवश्यकता हो तो खरीदी केन्द्रों की संख्या बढ़ाई जाए ताकि समय कम होने के कारण किसानों को असुविधा न हो। साथ ही सर्वर की समस्याओं को तत्काल दूर करने, प्रत्येक खरीदी केन्द्र पर बारदाने की उपलब्धता सुनिश्चित करने और बैंक से भुगतान निकालने में आ रही समस्याओं का समाधान करने के निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़ें: MP Farmer News: मध्य प्रदेश में किसानो की बल्ले बल्ले , MP में हफ्ते में 6 दिन होगी गेहूं खरीदी,

तत्काल निर्णय लेकर बनाएं खरीदी केंद्र- शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों से कहा कि हमें हर हाल में खरीदी करनी है। यदि जरूरत हो तो तत्काल निर्णय लेकर खरीदी केन्द्र बढ़ाएं और व्यवस्थाएं मजबूत करें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर मैं खुद 24 घंटे उपलब्ध हूं और एक फोन कॉल पर सहयोग के लिए तैयार हूं। साथ ही, उन्होंने नियमित मॉनिटरिंग और फील्ड स्तर पर सतत निरीक्षण के निर्देश भी दिए, ताकि गेहूं उपार्जन पूरी तरह सुचारू ढंग से संचालित हो सके।

Shivraj singh chouhan wheat procurement review good news for farmers

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 25, 2026 | 09:30 PM

Topics:  

  • Bhopal News
  • Madhya Pradesh News
  • Shivraj Singh Chauhan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.