Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘BJP के लिए काम करते हैं कुछ कांग्रेसी’, MP से राहुल गांधी ने दी पार्टी नेताओं को वार्निंग, बोले- रिटायर करेंगे लंगड़े घोड़े

राहुल ने आगे कहा, "कुछ लोग हताशा में बयान देते हैं, तो कुछ ऐसे भी हैं जो भाजपा के लिए काम भी करते हैं। हमें कहीं से तो शुरुआत करनी ही होगी। कार्यसमिति ने तय किया है कि हम जिला अध्यक्षों से शुरुआत करेंगे।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Jun 03, 2025 | 07:40 PM

राहुल गांधी (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

भोपाल: पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर से गुजराज जैसी बात मध्य प्रदेश में भी दोहराई है। संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए बैठकें करने भोपाल आए राहुल गांधी ने जाने से पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस के कुछ नेताओं को बीजेपी का एजेंट करार दिया।

राहुल गांधी ने किसी नेता का नाम तो नहीं लिया, लेकिन कहा कि हमारे कार्यकर्ता बीजेपी को हराना चाहते हैं, लेकिन उनके हाथ बंधे हुए हैं। जिला और ब्लॉक अध्यक्षों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “कांग्रेस की विचारधारा, कार्यकर्ताओं और नेताओं की कोई कमी नहीं है।

दो-तीन लोग गलत बयान देते है: राहुल

उन्होंने कहा कि बीजेपी को हराने के लिए इस कमरे में प्रतिभाशाली लोगों की टोली मौजूद है, लेकिन आपके हाथ बंधे हुए हैं। ऐसा क्यों है? क्योंकि कांग्रेस संगठन में आपकी आवाज ठीक से नहीं सुनी जाती। ये हमारी सेना है, जो लड़ने और मरने के लिए तैयार है, लेकिन बीच में दो-तीन लोग गलत बयान देते रहते हैं।”

सम्बंधित ख़बरें

किन 11 लोगों ने इंडिया एआई इंपैक्ट समिट में किया प्रदर्शन? 4 हुए गिरफ्तार

‘भारत की साख बिगाड़ने की साजिश’, AI समिट में यूथ कांग्रेस के हंगामे पर भड़की BJP, राहुल गांधी को आड़े हाथ लिया

यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का वार, कहा-वैश्विक मंच पर भारत को शर्मिंदा करना ही कांग्रेस का एजेंडा

भिवंडी में बड़ा उलटफेर, कांग्रेस के समर्थन से बीजेपी का बागी बना मेयर, नारायण चौधरी को हाथ होगी मनपा की कमान

‘कुछ ऐसे भी हैं जो बीजेपी के लिए काम करते हैं’

राहुल ने आगे कहा, “कुछ लोग हताशा में बयान देते हैं, तो कुछ ऐसे भी हैं जो भाजपा के लिए काम भी करते हैं। हमें कहीं से तो शुरुआत करनी ही होगी। कार्यसमिति ने तय किया है कि हम जिला अध्यक्षों से शुरुआत करेंगे। इसी शुरुआत से हम मध्य प्रदेश में पार्टी का निर्माण करेंगे। आपमें से कुछ लोग पूरे जोश के साथ कांग्रेस के लिए काम करते हैं, जबकि कुछ थके हुए हैं, अच्छे मूड में नहीं हैं या तनाव में हैं।”

राहुल गांधी ने कहा, “अब हमें रेस के घोड़े और बारात के घोड़े में फर्क करना होगा। कांग्रेस पार्टी कभी रेस के घोड़े को बारात में भेज देती है। जैसा कि कमल नाथ जी ने कहा, और कभी बारात के घोड़े को रेस में डाल देती है।

राहुल गांधी ने बताया सीक्रेट। रेस के घोड़े और बारात के घोड़े की कहावत उन्होंने कमलनाथ जी से सीखी।@RahulGandhi pic.twitter.com/nT5YQtuNlp — PRATEEK (@PRATEEKPARIHA07) June 3, 2025

‘नरेंदर, सरेंडर और जी हुजूर…ट्रंप के आगे झुके पीएम मोदी’, राहुल गांधी बोले- डर के भाग जाते हैं BJP-RSS वाले

राहुल ने कहा कि एक तीसरी श्रेणी भी है- लंगड़े घोड़ों की। हमें यह छांटना होगा कि कौन लंगड़ा है, कौन बारात का है और कौन रेस का है। रेस के घोड़े को रेस में भेजना है, शादी के घोड़े को बारात में भेजना है और लंगड़े घोड़े को रिटायर करना है। उसे बताना है कि घास खाओ और दूसरों को परेशान मत करो, नहीं तो कार्रवाई करनी होगी।”

Rahul gandhi warns congress leaders working for bjp from mp

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 03, 2025 | 07:40 PM

Topics:  

  • Congress
  • Madhya Pradesh News
  • Rahul Gandhi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.