'दो गुजराती बिहार पर कब्जा करना चाहते हैं...धमका रहे हैं', तेजस्वी यादव ने शाह पर लगाए गंभीर आरोप

Tejashwi Yadav: तेजस्वी ने कहा कि प्रथम चरण के बाद 𝐍𝐃𝐀 खेमे में भारी गमगीन माहौल है। हार के ख़ौफ़ से गृहमंत्री अधिकारियों से मिलकर एवं फ़ोन पर धमकी दे रहे है।
Amit Shah Tejashwi Yadav
'दो गुजराती बिहार पर कब्जा करना चाहते हैं...धमका रहे हैं', तेजस्वी यादव ने शाह पर लगाए गंभीर आरोप
Updated on

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार चुनाव में पहले चरण की वोटिंग को तीन दिन बीत चुके हैं और दूसरे चरण का भी चुनाव प्रचार थम चुका है, लेकिन सियासत थमने का नाम नहीं ले रही। राघोपुर से राजद उम्मीदवार और महागठबंधन के मुख्यमंत्री फेस तेजस्वी यादव ने अब चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठा दिए हैं। उनका दावा है कि हर वर्ग, हर समुदाय और हर जाति के लोग बदलाव के मूड में हैं और खुलकर महागठबंधन के पक्ष में वोट कर रहे हैं। ऐसे में सवाल उठाते हुए उन्होंने पूछा कि मतदान का जेंडर-वाइज डेटा आखिर क्यों रोका जा रहा है?

अधिकारियों को धमकी दे रहे अमित शाह

साथ ही तेजस्वी ने कहा कि प्रथम चरण के बाद 𝐍𝐃𝐀 खेमे में भारी गमगीन माहौल है। हार के ख़ौफ़ से गृहमंत्री अधिकारियों से मिलकर एवं फ़ोन पर धमकी दे रहे है। जहां ठहरते है उस होटल के 𝐂𝐂𝐓𝐕 बंद करा देर रात्रि अधिकारियों को बुलाते है। अभी 𝐂𝐌 आवास से बिना मुख्यमंत्री की जानकारी के भूंजा पार्टी की मित्र मंडली के 𝐄𝐃 के चंगुल में फंसे महाभ्रष्ट अधिकारी फ़ोन कर अधिकारियों को महागठबंधन के कार्यकर्ताओं को पुलिस के द्वारा वोटिंग के दिन तक डिटेन करने, महागठबंधन समर्थित मजबूत बूथों को डिस्टर्ब करने संबंधित निर्देश दिए जा रहे है। संबंधित रेंज के अधिकारी बैठक कर रहे है।

अधिकारी भेज रहे स्क्रीनशॉट

उन्होंने कहा कि बदलाव निश्चित है इसलिए अधिकारी फ़ोन करने वाले का स्क्रीनशॉट तक हमें भेज रहे है। बिहार सरकार के ईमानदार अधिकारी बिना रिटायर्ड अधिकारियों के दबाव में आए संविधान सम्मत अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।

दो गुजराती कब्जा करना चाहते हैं

दो गुजराती येनकेन प्रकारेण बिहार पर कब्जा करना चाहते है। वो बिहार को अपना उपनिवेश बनाना चाहते है। बिहार की जनता संविधान विरोधी कार्य करने वाले बेगैरत बे-ज़मीर सत्ताधारी नेताओं को कड़ा सबक सिखाने के लिए एक पैर पर खड़ी है। गणतंत्र की जननी बिहार में इनकी वोट चोरी हरगिज नहीं चलेगी। जनता हर प्रकार से यानि हर प्रकार से इनकी वोट चोरी और लोकतंत्र की डकैती रोकने के लिए तैयार है। जय हिंद! जय बिहार!

Navbharat Live
navbharatlive.com