Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 20 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सोनम वांगचुक के समर्थन में पन्ना में प्रदर्शन, युवाओं ने गांधी चौक पर उठाई शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

Panna News : पन्ना में सोनम वांगचुक के समर्थन में युवाओं और सपा ने गांधी चौक पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने NEET विवाद, शिक्षा व्यवस्था और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई।

  • Reported By: सरजू पटेल | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jul 19, 2026 | 02:16 PM

पन्ना में प्रदर्शन (फोटो सोर्स- नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Panna Sonam Wangchuk Protest: पन्ना जिले में लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में युवाओं और समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। शहर के ऐतिहासिक गांधी चौक पर आयोजित प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे सोनम वांगचुक के आंदोलन और भूख हड़ताल का समर्थन करते हुए शिक्षा व्यवस्था, नीट (NEET) परीक्षा विवाद और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जयराम यादव के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवा और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने छात्रों के भविष्य से जुड़े मामलों पर सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और युवाओं के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए।

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई

प्रदर्शन के दौरान युवा एडवोकेट सौरभ शिवहरे ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सोनम वांगचुक को किसी भी तरह का नुकसान पहुंचता है तो देशभर में युवाओं का बड़ा आंदोलन खड़ा हो सकता है। उन्होंने छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की।

सम्बंधित ख़बरें

वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमले का मामला,मुख्य आरोपी की तलाश जारी

उज्जैन में रंगदारी मांगने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 4 आरोपी गिरफ्तार, जुलूस निकालकर अपराधियों को दिया संदेश

चंदननगर में बुजुर्ग हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, मृतक के भतीजे ने की थी हत्या

विधानसभा घेराव करने जा रहे OBC महासभा के हजारों कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प, MP में 27% OBC आरक्षण की मांग

सपा ने वांगचुक के आंदोलन को दिया समर्थन

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जयराम यादव ने कहा कि पार्टी युवाओं और सोनम वांगचुक की मांगों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि युवाओं की समस्याओं और लोकतांत्रिक अधिकारों को लेकर सरकार को संवेदनशील रवैया अपनाना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : संजय पाठक के परिवार की कंपनियों में 1000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामला, दिल्ली से महेंद्र गोयनका गिरफ्तार

चक्का जाम और जेल भरो आंदोलन की चेतावनी

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने समय रहते युवाओं की मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आने वाले दिनों में चक्का जाम और जेल भरो आंदोलन जैसे कदम उठाए जा सकते हैं। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे और उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर आवाज बुलंद की।

Panna sonam wangchuk support protest youth demand education minister resignation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 19, 2026 | 02:16 PM

Topics:  

  • Madhya Pradesh News
  • Panna News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.