Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पन्ना में दिल दहला देने वाली वारदात: कमरे में बंद कर आशा कार्यकर्ता की बेरहमी से हत्या, आरोपी ने भी की खुदकुशी

Panna Double Death Case: पन्ना के पवई में एक सिरफिरे ने आशा कार्यकर्ता रजनी शुक्ला को कमरे में बंद कर धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया है। वारदात के बाद आरोपी ने खुद भी आत्महत्य कर ली है।

  • Reported By: सरजू पटेल | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jun 11, 2026 | 08:56 AM

पवई थाना (फोटो सोर्स- नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Panna Asha Worker Murder: पन्ना जिले से एक बेहद सनसनीखेज और रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। यहां पवई थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे ने घर में घुसकर पहले आशा कार्यकर्ता की नाबालिग बेटी को कमरे से बाहर निकाला, फिर दरवाजा अंदर से बंद कर धारदार हथियार से महिला की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद भी सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। इस दोहरे हत्याकांड और आत्महत्या की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना पवई थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 14 की है। सुनवानी में पदस्थ 37 वर्षीय आशा कार्यकर्ता रजनी शुक्ला अपने घर पर थी। इसी दौरान सुरेंद्र उर्फ सीताराम तिवारी नाम का व्यक्ति उसके घर में जबरन दाखिल हुआ। बताया जा रहा है कि आरोपी ने सबसे पहले कमरे में मौजूद रजनी शुक्ला की 17 वर्षीय नाबालिग बेटी को धक्का देकर जबरन बाहर निकाल दिया और कमरे की कुंडी अंदर से बंद कर ली।

महिला पर किए ताबड़तोड़ वार

इसके बाद आरोपी सुरेंद्र ने अपने पास रखे धारदार हथियार से रजनी शुक्ला पर ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिए। हमला इतना अचानक और भयानक था कि रजनी को संभलने का मौका तक नहीं मिला और ज्यादा खून बह जाने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घर के बाहर खड़ी बेटी और आस-पास के लोग जब तक कुछ समझ पाते या दरवाजा तोड़ पाते, तब तक आरोपी ने हत्या की वारदात को अंजाम दे दिया था।

सम्बंधित ख़बरें

दो दिन बाद पानी में समा जाएगा सागर का सलैया गांव! आंखों में आंसू लिए घर छोड़ने को मजबूर हैं ग्रामीण

दतिया: 44 डिग्री तापमान में कांग्रेस का उपवास धरना, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर जताया विरोध

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून एक्टिविटी तेज: आंधी और बारिश का दौर जारी, आज 34 जिलों में अलर्ट, गर्मी का भी असर

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती बनी मुसीबत, नाबालिग को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

हत्या के बाद खुद भी खाया जहर

रजनी शुक्ला को मौत के घाट उतारने के बाद आरोपी सुरेंद्र ने भी कमरे के भीतर ही सल्फास की गोलियां खा लीं, जिससे उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। बदहवास बेटी ने तुरंत इस वारदात की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही एसडीओपी (SDOP) भावना सिंह दांगी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। जब पुलिस ने कमरे का दरवाजा खुलवाया, तो अंदर का मंजर बेहद खौफनाक था। कमरे के फर्श पर चारों तरफ खून बिखरा हुआ था और रजनी शुक्ला व आरोपी सुरेंद्र दोनों के शव पास-पास पड़े हुए थे।

ये भी पढ़ें : दतिया: 44 डिग्री तापमान में कांग्रेस का उपवास धरना, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर जताया विरोध

वारदात की वजह अब तक साफ नहीं

पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए हैं और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल इस खूनी वारदात के पीछे की मुख्य वजह क्या थी, यह साफ नहीं हो पाया है। पुलिस मृतका के परिजनों, बेटी और आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

Panna asha worker rajni shukla murder accused suicide pawai police investigation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 11, 2026 | 08:56 AM

Topics:  

  • Crime
  • Madhya Pradesh News
  • Murder
  • Panna News
  • Suicide

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.