Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मध्य प्रदेश के एक स्कूल में लहराया गया पाकिस्तानी झंडा, एबीवीपी ने की कार्रवाई की मांग

रतलाम के एक निजी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पाकिस्तानी झंडा लहराने की खबर सामने आ रही है, जिसको लेकर एबीवीपी ने अपनी नारजगी व्यक्त करते हुए सख्त कर्रवाई की मांग उठाई है।

  • Written By: शुभम पाठक
Updated On: Aug 22, 2024 | 12:07 AM

रतलाम स्कूल में लहराया गया पाकिस्तानी झंडा (सोर्स:-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

भोपाल: मध्य प्रदेश के रतलाम से एक अजीबोगरीब खबर सामने आ रही है जहां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक निजी स्कूल में हो रहे कार्यक्रम में पाकिस्तानी झंडा लहराया गया, जिसके बाद इस मामले ने सियासत की गर्माहट बढ़ा दी है। इसको लेकर जांट कमिटी एक्टिव होती हुई नजर आ रही है और जांच के आदेश दिया है।

मध्य प्रदेश के निजी स्कूल में लहराए गए पाकिस्तानी झंडा को लेकर बुधवार को अधिकारी ने जानकारी दी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने निजी स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया है।

ये भी पढ़ें:-रंग लाया प्रदर्शनकारी डॉक्टर्स का धरना प्रदर्शन, ममता सरकार ने हॉस्पिटल के प्रिंसिपल और सुपरिटेंडेंट को किया निलंबित

सम्बंधित ख़बरें

सतना के स्कूल में अतीक गैंग के नाम से धमकी, ₹1 लाख दो वरना बम से उड़ा देंगे; पोस्टर देख सहमे लोग- VIDEO

इंदौर में दबंगई का वीडियो ! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

जनता की उम्मीदों को ‘थैले’ में भर रहे थे कलेक्टर साकेत मालवीय, तभी सिंधिया ने लगा दी क्लास! देखें पूरी VIDEO

MP में फिर दूषित पानी का कहर…कटनी में नल से निकले कीड़े, दहशत में लोग

लहराया गया पाकिस्तानी झंडा

जानकारी के लिए बता दें कि स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में कथित तौर पर पाकिस्तानी झंडे का इस्तेमाल किया गया था। इस संबंध में जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा गया है। जिलाधिकारी राजेश बाथम ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि ज्ञापन को जांच के लिए पुलिस को भेज दिया गया है और जांच के नतीजों के आधार पर कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

एबीवीपी के रतलाम जिले के संयोजक सत्यम दवे ने बताया कि पाकिस्तानी झंडा लहराए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दी।

ये भी पढ़ें:-हरियाणा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग का ऐलान, मतदान संपन्न होने तक भर्ती प्रक्रियाओं के परिणामों पर लगाई रोक

कार्यक्रम के दौरान लहराया गया पाकिस्तानी झंडा

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना तब हुई जब उस ‘टाइम किड्स प्री-स्कूल’ के निदेशक दीपक पंत ने कहा कि बच्चों ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता संग्राम पर एक नाटक का मंचन किया था, जिसमें विभाजन को भी दर्शाया गया था। उन्होंने कहा कि इस नाटक में भारत और पाकिस्तान के झंडों का इस्तेमाल किया गया था और किसी ने इस दृश्य का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पंत ने दावा किया, “यह स्वतंत्रता पर आधारित एक नाटक था। मेरे पास नाटक की पटकथा भी है।”

Pakistani flag hoisted in a school in madhya pradesh abvp demands action

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 22, 2024 | 12:07 AM

Topics:  

  • Madhya Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.