देख लें! देश के सबसे स्वच्छ शहर का हाल, इंदौर में पानी पीने से 50 से ज्यादा लोग बीमार, ICU में भर्ती
Indore News : इंदौर में लोगों के लिए नल का पानी जहर बन गया है। भागीरथपुरा में 50 से ज्यादा लोग बीमार हो गए हैं। इनमें से कई ICU में भर्ती हैं। सभी उल्टी दस्त और तेज बुखार की समस्या से ग्रस्त हैं।
- Written By: रंजन कुमार
दूषित पानी पीने से अस्पताल में भर्ती लोग। इमेज-एआई
Indore Latest News: देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के बाणगंगा में दूषित पानी पीने से करीब पूरे इलाके की जान पर बन आई है। यहां अचानक काफी संख्या में लोग गंभीर बीमारी की चपेट में आ रहे। एक के बाद एक लोगों को उल्टी-दस्त, तेज बुखार और कमजोरी की समस्या हो रही है। गंभीर हालत में आने के कारण 50 से ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में 100 से ज्यादा लोग इस समस्या की चपेट में आए हैं। वैसे, प्रशासन द्वारा अब तक बीमारों की संख्या को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लोगों का कहना है कि अचानक तबीयत बिगड़ने की वजह नल का दूषित पानी है। मजबूरी में लोग यह पानी पीने तक को मजबूर हो रहे। नतीजा है कि पूरा इलाका फूड पॉयजनिंग और डायरिया जैसी बीमारी की चपेट में है।
बच्चों-बुजुर्गों की हालत ज्यादा चिंताजनक
अस्पताल में भर्ती मरीजों का कहना है कि सबसे पहले उन्हें बुखार आया। फिर उल्टी-दस्त होने लगे। कई मरीजों की हालत इतनी बिगड़ गई कि उन्हें आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा। बच्चों-बुजुर्गों की स्थिति ज्यादा खराब बताई जा रही। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और इंदौर के मेयर पुष्यमित्र भार्गव मौके पर पहुंचे। उन्होंने परदेशीपुरा चौराहा स्थित नर्सिंग होम में मरीजों से मुलाकात की। बताया जा रहा कि इस नर्सिंग होम में 35 मरीज भर्ती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सागर में पति ने पत्नी को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, कुल्हाड़ी से गर्दन पर किया वार; आरोपी फरार
‘विदेश में हैं, जल्द लौटेंगी…’, भोपाल में BJP पार्षद के लापता वाले पोस्टर से मचा हड़कंप; परिवार ने बताया सच
परमाली वालेस कंपनी के बाहर हिन्दू समिति ने जमकर काटा बवाल, हिंदू प्रतीकों पर रोक के आरोप में प्रदर्शन
MP News: BJP नेताओ की डिमांड के कारण अटकी है निगम मंडल की सूची , जो नहीं मांग रहे उन्हें अपने आप मिल रहा मौका
मरीजों से एक भी पैसा नहीं लें: कैलाश विजयवर्गीय
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अस्पताल प्रबंधन को तुरंत स्टाफ बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि किसी भी मरीज से इलाज के दौरान एक भी पैसा नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस समय सबसे बड़ी प्राथमिकता मरीजों का इलाज कर उन्हें सुरक्षित घर भेजना है। मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि जब तक स्थिति स्पष्ट नहीं होती, तब तक पानी उबालकर ही पिएं।
यह भी पढ़ें: दहशत में इंदौर! ‘बिल्ली जितने बड़े चूहे’ 11 महीने में 1251 को काटा, अस्पताल में लंबी-लंबी लाइनें
सख्त कार्रवाई होगी: मेयर
मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि जिस टंकी से इलाके में पानी की सप्लाई हो रही है, वहां से भी सैंपल लिए गए हैं। निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर लोगों की जांच भी कर रहीं। मामले में जिस किसी की लापरवाही मिलेगी, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
