मध्य प्रदेश में नजदीक आई कई जिलों के परिसीमन की घड़ी, पांढुर्णा में शामिल होगी मुलताई तहसील
मध्यप्रदेश में जिलों और संभागों की सीमाओं के पुनर्निर्धारण के साथ ही पांढुर्णा जिले का विस्तार एक अहम मुद्दा बन गया है। हाल ही में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा की गई इस बड़ी घोषणा के बाद प्रदेश के प्रशासनिक ढांचे में संभावित बदलाव की अटकलें तेज हो गई हैं।
- Written By: अभिषेक सिंह
कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स-सोशल मीडिया)
भोपाल: मध्यप्रदेश में जिलों और संभागों की सीमाओं के पुनर्निर्धारण के साथ ही पांढुर्णा जिले का विस्तार एक अहम मुद्दा बन गया है। हाल ही में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा की गई इस बड़ी घोषणा के बाद प्रदेश के प्रशासनिक ढांचे में संभावित बदलाव की अटकलें तेज हो गई हैं। सीमाओं में विसंगतियों को दूर करने के उद्देश्य से सरकार ने परिसीमन आयोग का गठन किया है। जो इन सीमाओं का नए सिरे से परीक्षण करेगा।
वर्तमान में मुलताई तहसील बैतूल जिले में आती है, लेकिन भौगोलिक दृष्टि से मुलताई की पांढुर्णा से निकटता और व्यापारिक संबंध इस क्षेत्रीय बदलाव की संभावनाओं को बल दे रहे हैं। बैतूल जिले से 59 किमी दूर स्थित मुलताई, पांढुर्णा से मात्र 40 किमी दूर है। इस कम दूरी से मुलताई वासियों के लिए पांढुर्णा पहुंचना आसान हो गया है। चूंकि पांढुर्णा का व्यापार भी मुलताई से जुड़ा हुआ है, इसलिए यह फैसला वहां के लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है।
यह भी पढ़ें:- बुलेट से ‘पटाखेबाजी’ करने वालों को नागपुर पुलिस ने दिया फटका, काट दिए 80 हजार के चालान
सम्बंधित ख़बरें
Dindori News: भीषण गर्मी में सूखे कुएं के कंठ, कौन बुझाएगा वनग्राम खमरिया के ग्रामीण की प्यास?
सिर पर गहरे घाव और गले पर निशान, सागर के जंगल में तेंदुए की रहस्यमयी मौत! दूसरे तेंदुए से खूनी संघर्ष की आशंका
ट्विशा शर्मा केस: पति, पत्नी और वो..का नया एंगल, समर्थ के संपर्क में कौन है वो? नवभारत की EXCLUSIVE Report
निसर्ग वॉटर पार्क में करंट लगने से युवक की मौत का मामला; संचालक और पूर्व तहसीलदार विवेक त्रिपाठी गिरफ्तार
पांढुर्णा में शामिल होगी मुलताई
मुख्यमंत्री द्वारा परिसीमन आयोग के गठन की घोषणा के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि मुलताई को पांढुर्णा जिले में शामिल किया जा सकता है। इससे न केवल पांढुर्ना जिले का क्षेत्रफल बढ़ेगा, बल्कि प्रशासनिक कामकाज भी बेहतर होगा। पांढुर्ना और मुलताई के बीच व्यापारिक, सामाजिक और भौगोलिक संबंधों को देखते हुए यह कदम तार्किक और व्यावहारिक लगता है।
सूत्रों ने लगाई कयासों पर मुहर
सूत्रों की मानें तो इस नए परिसीमन से मुलताई को पांढुर्णा जिले में शामिल किया जा सकता है। अगर यह फैसला लागू होता है तो मुलताई वासियों को और अधिक सुचारू प्रशासनिक सेवाएं और सुविधाएं मिल सकेंगी। सीएम के इस फैसले से पांढुर्ना और मुलताई वासियों में उम्मीद की लहर दौड़ गई है।
सीएम ने कही थी परिसीमन की बात
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने राज्य में जिलों और संभागों की सीमाओं और संख्या की समीक्षा के लिए एक नया परिसीमन आयोग गठित किया है। यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश क्षेत्रफल की दृष्टि से देश का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है। परिसीमन आयोग के आधार पर राज्य के जिलों का नए सिरे से सीमांकन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:- मुंब्रा कलवा विधानसभा सीट: जितेन्द्र अव्हाण लगाएंगे जीत का चौका या फिर इस बार कोई और बनाएगा मौका?
सीएम मोहन यादव ने कहा था कि जिले तो बढ़े हैं, लेकिन उनमें कई विसंगतियां हैं। कुछ लोगों को जिला या संभाग मुख्यालय तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। हमने ऐसी विसंगतियों को दूर करने के लिए एक नया परिसीमन आयोग गठित किया है।
