MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बढ़ी ठंड, भोपाल-इंदौर में गिरा पारा, 15 नवंबर के बाद कड़ाके की ठंड

Bhopal Indore Weather : मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। भोपाल-इंदौर में ठंड बढ़ी। प्रदेश में गिरवर रहा सबसे ठंडा, जहां पारा 11.9 डिग्री पहुंचा।
madhya pradesh winter update
मध्य प्रदेश में बढ़ने लगी ठंडफोटो सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • मध्य प्रदेश में धीरे-धीरे बढ़ने लगा ठंड का असर।

  • भोपाल-इंदौर समेत कई शहरों में रात का पारा लुढ़का।

  • 15 नवंबर के बाद प्रदेश में और बढ़ेगी सर्दी।

  • धनतेरस और दीपावली पर बारिश का अलर्ट नहीं।

Madhya Pradesh Weather News : मध्य प्रदेश में अब मौसम सर्द होने लगा है। दिन में हल्की ठंडक के साथ रात के तापमान में लगातार कमी आ रही है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश का न्यूनतम तापमान करीब 1.5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आया है। भोपाल और इंदौर सहित कई शहरों में रातें पहले के मुकाबले ठंडी हो गई हैं।

मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में पारे में और गिरावट देखने को मिल सकती है। नवंबर का दूसरा पखवाड़ा प्रदेश में सर्दी का असर बढ़ाने वाला रहेगा।

नवंबर के दूसरे सप्ताह से बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम के पिछले 10 सालों के आंकड़े बताते हैं कि नवंबर के मध्य से मध्य प्रदेश में ठंड का असर तेज होने लगता है। इस बार भी इसी तरह का मौसम रहने के संकेत मिल रहे हैं। महीने के दूसरे सप्ताह से रात के तापमान में और कमी आने की संभावना है। ग्वालियर-चंबल संभाग में सर्दी का असर अपेक्षाकृत ज्यादा दिखाई दे सकता है। यहां उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाएं सीधे पहुंचती हैं, जिससे रात के पारे में तेजी से गिरावट होती है। 15 नवंबर के बाद प्रदेश के दूसरे हिस्सों में भी ठंड बढ़ने के आसार हैं।

इन शहरों में दर्ज हुआ सबसे कम तापमान

बीती रात शाजापुर जिले से जुड़े गिरवर में न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह प्रदेश में सबसे कम रहा। दमोह में पारा 12 डिग्री और कटनी जिले के करौंदी में 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। हिल स्टेशन पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री रहा, जबकि इंदौर में यह 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल में रात का तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में आई इस गिरावट के चलते सुबह और रात के समय ठंड का अहसास बढ़ गया है।

दिन में भी कम होने लगी गर्मी

सिर्फ रातें ही नहीं, बल्कि दिन के मौसम में भी बदलाव दिखाई दे रहा है। प्रदेश के कई शहरों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक कम हुआ है। अमरकंटक, पचमढ़ी, मलाजखंड, शिवपुरी और बैतूल में दिन का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है। इससे दिन के समय तेज गर्मी से राहत मिल रही है। आने वाले दिनों में तापमान में और बदलाव होने की संभावना है।

madhya pradesh winter update
गंजबासौदा के पटाखा बाजार में भीषण आग, दीपावली की खरीदारी के बीच मची भगदड़; लाखों के नुकसान की आशंका

त्योहारों पर मौसम रहेगा साफ, बारिश के आसार नहीं

धनतेरस और दीपावली के दौरान प्रदेशवासियों को बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के किसी भी जिले के लिए आंधी या बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है। 7 और 8 नवंबर को भी मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि आसमान पूरी तरह साफ नहीं रहेगा। प्रदेश के अलग-अलग ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय हैं। इनके असर से कुछ स्थानों पर हल्के बादल नजर आ सकते हैं।