मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज: कुछ जिलों में बारिश के बीच 9 डिग्री तक गिरा पारा, आज इन इलाकों में अलर्ट

MP Weather Update : मध्य प्रदेश में एक साथ बारिश और ठंड देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने आज 12 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि राज्य के 9 जिलों में पारा 12 डिग्री के नीचे पहुंच गया है।
madhya pradesh weather update
एमपी में बारिश के बीच तेजी से बढ़ रही ठंडफोटो सोर्स- AI
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में हो रही बारिश।

  • आज 12 जिलों में बारिश का अलर्ट।

  • बढ़ती ठंड के बीच 9 डिग्री तक गिरा पारा।

Madhya Pradesh Rain Alert : मध्य प्रदेश में एक साथ 2 मौसम देखने को मिल रहे हैं। प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो रही है, जबकि कुछ इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान अकवान और पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी के कारण प्रदेश के मौसम में ये बदलाव देखने को मिल रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने आज यानी रविवार को 12 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

भोपाल मौसम केंद्र के मुताबिक मध्य प्रदेश के जबलपुर, रीवा-शहडोल संभाग के जिलों में इन दिनों बारिश हो रही है, जबकि इंदौर, भोपाल और उज्जैन में ठंड का असर देखने को मिल रहा है।

12 जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज विभाग ने छिंदवाड़ा, सिंगरौली, अनूपपूर, बालाघाट, सिवनी, मऊगंज, पांढुर्णा, सीधी, डिंडौरी, शहडोल, मंडला और उमरिया में बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बीते दिन यानी शिवार को सीधी, रीवा, डिंडौरी, मंडला, सिंगरौली और मैहर में बारिश हुई थी।

इन जिलों में साफ रहेगा मौसम

राज्य के कुछ इलाकों में बारिश का अलर्ट है तो ज्यादातर जिलों में धूप खिली रहेगी। इनमें भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, इंदौर, धार, शाजापुर, बुरहानपुर, अलीराजपुर, बड़वानी, झाबुआ, खंडवा, धार, नीमच, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, हरदा, आगर-मालवा, देवास, ग्वालियर, मुरैना, बैतूल, पन्ना, दतिया, शिवपुरी, भिंड, गुना, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, सागर, रीवा, सतना, निवाड़ी और बालाघाट शामिल हैं।

प्रदेश के 9 जिलों में पारा 12 डिग्री के नीचे

मध्य प्रदेश में ठंड का असर भी बढ़ता जा रहा है। आलम ये है कि राज्य के 9 जिलों में पारा 12 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। इनमें शाजापुर के गिरवर में 8.7, बैतूल में 9.2, नीमच के मरुखेड़ा में 10.5, भोपाल में 10.5, छतरपुर के नौगांव में 10.5, रायसेन में 10.6, छतरपुर के खजुराहो में 11.4, दमोह में 11.8 और धार में पारा 10.9 रिकॉर्ड किया गया है।

madhya pradesh weather update
बालाघाट: पत्नी के मोबाइल चलाने से नाराज होकर पति ने की हत्या, घोंटा गला, रिश्तेदारों को आरोपी ने खुद दी सूचना

क्यों बदल रहा MP का मौसम?

मध्य प्रदेश में बदलते मौसम को लेकर मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान के चलते प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पूर्व हिस्से में लो प्रेशर एरिया एक्टिव है, जिसके चलते बारिश और आंधी का दौर बना हुआ है। इसके साथ ही पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण प्रदेश में ठंड भी बढ़ती जा रही है।