MP Weather Update: तूफान 'मुरासु' का असर, 23 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानिए भोपाल-इंदौर का हाल

MP Rain Alert : मध्यप्रदेश में तूफान मुरासु के असर से 23 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी। 30 से 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं। नवंबर के दूसरे सप्ताह से ठंड बढ़ेगी।
madhya pradesh weather update
एमपी के कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टफोटो सोर्स- AI
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • मध्यप्रदेश में तूफान मुरासु का तीन दिन तक असर रहने का अनुमान।

  • जबलपुर समेत 23 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट।

  • 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं।

  • 6 नवंबर को धनतेरस पर मौसम साफ रहने की संभावना।

Madhya Pradesh Weather News : मध्यप्रदेश में अगले तीन दिन तक तूफान 'मुरासु' का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने मंगलवार को जबलपुर समेत प्रदेश के 23 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने से तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है। वहीं, 4 और 5 नवंबर को भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा।

जबलपुर समेत 23 जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के भोपाल केंद्र के मुताबिक अगले 24 घंटे में बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, जबलपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, मैहर, सीधी, मऊगंज और सिंगरौली में मौसम बदल सकता है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ आंधी और बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

भोपाल-इंदौर समेत इन जिलों में मौसम रहेगा साफ

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के बाकी जिलों में फिलहाल मौसम साफ रहने और धूप खिलने का अनुमान है। इनमें भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, आलीराजपुर, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, रीवा, सतना, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी शामिल हैं।

धनतेरस पर मौसम रहेगा साफ

मौसम विभाग ने 4 और 5 नवंबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, 6 नवंबर को मौसम साफ रहने का अनुमान है। इसी दिन धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसे में त्योहार के लिए बाजारों में खरीदारी करने वालों को बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है।

madhya pradesh weather update
ग्वालियर के आई केयर क्लिनिक में मरीज के हाथ में फटा मोबाइल, आग से बाल-बाल बचा नवजात बच्चा, वीडियो

सामान्य से 1 से 3 डिग्री नीचे पहुंचा तापमान

मध्य प्रदेश में ठंड के बीच दिन और रात का तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन, ग्वालियर, रीवा, जबलपुर और सागर संभाग में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.7 से 2.7 डिग्री तक कम दर्ज किया गया है। वहीं, भोपाल, नर्मदापुरम, चंबल, रीवा और सागर संभाग में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.8 से 3 डिग्री तक नीचे है।