MP में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, पहली बार 9 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा, 3 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट

Madhya Pradesh Weather Today: प्रदेश में ठंड बढ़ने के साथ 20 से 22 नवंबर तक आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कटनी के करौंदी में पारा 8.9 डिग्री पहुंचा। शहडोल-डिंडौरी में भारी बारिश की चेतावनी है।
madhya pradesh weather news
मध्य प्रदेश में बढ़ती ठंड के बीच बारिश का अलर्टफोटो सोर्स- AI
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • MP में पहली बार न्यूनतम तापमान 9 डिग्री से नीचे पहुंचा।

  • कटनी के करौंदी में 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ पारा।

  • 20 से 22 नवंबर तक कई संभागों में आंधी-बारिश का अलर्ट।

Madhya Pradesh Rain Alert : पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी का असर अब मध्य प्रदेश में भी नजर आने लगा है। रात के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। कटनी के करौंदी में पारा 8.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, मौसम विभाग ने 20 से 22 नवंबर तक प्रदेश के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है।

प्रदेश में सर्दी का असर इस कदर बढ़ा है कि राजधानी भोपाल और जबलपुर का न्यूनतम तापमान हिल स्टेशन पचमढ़ी से भी नीचे दर्ज किया गया। बीती रात भोपाल में पारा 13 डिग्री और जबलपुर में 11.9 डिग्री रहा, जबकि पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शहडोल के कल्याणपुर में भी पारा 9 डिग्री तक पहुंच गया।

20 से 22 नवंबर तक बदलेगा मौसम

मौसम केंद्र के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'अकवान' के प्रभाव से प्रदेश में मौसम बदलेगा। 20 नवंबर से इसका असर दिखाई देने लगेगा। जबलपुर, रीवा, शहडोल, सागर और नर्मदापुरम संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

शहडोल-डिंडौरी में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने शहडोल और डिंडौरी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे में इन इलाकों में 4 इंच से ज्यादा बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, दमोह, कटनी, मैहर, उमरिया, अनूपपुर, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में भी मौसम प्रभावित रह सकता है। 21 नवंबर को सीधी और अनूपपुर में भारी बारिश का अनुमान है, जबकि 22 नवंबर को भी बारिश का दौर जारी रह सकता है।

20 शहरों में 15 डिग्री से नीचे तापमान

प्रदेश के ज्यादातर शहरों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 20 शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे रहा। करौंदी में 8.9 डिग्री के बाद कल्याणपुर में 9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। उमरिया में 10.9, रीवा में 11, दमोह में 11.2, मलाजखंड में 11.8 और जबलपुर में 11.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

madhya pradesh weather news
MP Richest Person: मध्य प्रदेश का सबसे अमीर आदमी कौन? जानें 10,200 करोड़ की संपत्ति के मालिक का नाम और कारोबार

ग्वालियर-चंबल में आगे और बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के अनुसार, कश्मीर और उत्तराखंड के कई इलाकों में बर्फबारी के कारण उत्तरी हवाएं ठंड लेकर मध्य प्रदेश पहुंच रही हैं। आने वाले दिनों में ग्वालियर-चंबल संभाग में सर्दी का असर और बढ़ सकता है। यहां उत्तर दिशा से आने वाली हवाओं के कारण तापमान तेजी से नीचे गिरता है। नवंबर में ग्वालियर का न्यूनतम तापमान 57 साल पहले 3 डिग्री और उज्जैन का 53 साल पहले 2.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है।