MP Aaj Ka Mausam: प्रदेश में बढ़ी ठंड, 16 शहरों में 15 के नीचे पहुंचा पारा, इंदौर में 11.8 डिग्री रहा तापमान

MP Weather Update : मध्य प्रदेश में ठंड का असर बढ़ गया है। इंदौर 11.8 डिग्री तापमान के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। बंगाल की खाड़ी के चक्रवाती सिस्टम से 18 नवंबर के बाद मावठे की संभावना है।
madhya pradesh weather news
मध्य प्रदेश में तेजी से बढ़ रही ठंडफोटो सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • MP में रात के तापमान में गिरावट।

  • 16 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे।

  • इंदौर में 11.8 डिग्री न्यूनतम तापमान, प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा शहर।

  • कटनी के करौंदी में 11.5 डिग्री के साथ सबसे सर्द रात।

  • बंगाल की खाड़ी में 17 नवंबर को चक्रवाती तूफान बनने की संभावना।

Indore Weather News : मध्य प्रदेश में सर्दी ने अब अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। रात के साथ सुबह भी ठिठुरन बढ़ गई है। कई शहरों में न्यूनतम तापमान लगातार नीचे जा रहा है। इंदौर में पारा 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे यह प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा। वहीं, जबलपुर, उज्जैन, रीवा समेत 16 शहरों में रात का तापमान 15 डिग्री से कम रिकॉर्ड हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है। इसके प्रभाव से 17 नवंबर तक पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में यह सिस्टम चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। इसका असर मध्य प्रदेश के पूर्वी और दक्षिणी जिलों में भी दिखाई देने की संभावना है। मौसम की स्थिति पर अगले दो से तीन दिनों तक नजर रखी जा रही है। अनुमान है कि 18 नवंबर के बाद प्रदेश में मावठे के रूप में बारिश हो सकती है।

कटनी का करौंदी सबसे ठंडा, इंदौर दूसरे नंबर पर

पिछली रात कटनी जिले के करौंदी में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इंदौर 11.8 डिग्री के साथ दूसरे स्थान पर रहा। इसके अलावा छिंदवाड़ा में 12.2, कल्याणपुर में 12.3, अमरकंटक में 12.4, रायसेन में 12.5 और दमोह में 12.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ।

जबलपुर-उज्जैन में भी रातें ठंडी

पचमढ़ी और मलाजखंड में न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री रहा। नौगांव में 13.4, उमरिया में 13.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। जबलपुर, मंडला और नरसिंहपुर में पारा 14 डिग्री पर रहा। वहीं, उज्जैन में 14.5 और रीवा में 14.6 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ।

नवंबर के दूसरे पखवाड़े में बढ़ती है ठंड

मौसम विभाग के पिछले दस वर्षों के आंकड़े बताते हैं कि नौ साल नवंबर के दूसरे पखवाड़े में ठंड का असर ज्यादा बढ़ा है। इस बार भी 15 नवंबर के बाद तापमान में गिरावट का अनुमान है। खासतौर पर ग्वालियर-चंबल संभाग में उत्तरी हवाओं के कारण रातें ज्यादा सर्द हो सकती हैं।

madhya pradesh weather news
उज्जैन के कालभैरव मंदिर में VIP दर्शन पर रोक, गर्भगृह भी बंद, अब सामान्य कतार में ही होंगे दर्शन

ग्वालियर में 3 डिग्री तक पहुंच चुका है पारा

मध्य प्रदेश में ठंड के नवंबर के पुराने रिकॉर्ड भी काफी नीचे रहे हैं। ग्वालियर में 57 साल पहले रात का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वहीं, उज्जैन में 53 साल पहले पारा 2.3 डिग्री दर्ज किया गया था। भोपाल, इंदौर और जबलपुर में नवंबर के दौरान बारिश होने का पुराना ट्रेंड भी रहा है। इस बार महीने की शुरुआत में ही बारिश की संभावना बनी हुई है और तीसरे-चौथे सप्ताह में नए मौसमी सिस्टम सक्रिय होने पर फिर पानी गिर सकता है।