MP Weather News: दिन में गर्मी, तो रात में ठंड...इन शहरों में निकलेगी धूप; जानें आज कैसा रहेगा मौसम

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, मानसून की विदाई के बाद रात के तापमान में बड़ी गिरावट, इंदौर में पारा 15.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा।
MP weather day temperature rises after monsoon departure
एमपी का मौसम(सोर्स- एआई जनरेटेड)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS:

  • मध्य प्रदेश में दिन में गर्मी, रात में ठंड का एहसास।

  • आज पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान।

  • खरगोन में 36.6 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान।

  • 15 अक्टूबर से पूर्वोत्तर जिलों में फिर हो सकती है बारिश।

Madhya Pradesh Weather Update Today: मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में दिन के समय तेज धूप के कारण गर्मी और उमस का असर बना हुआ है, जबकि रात होते ही तापमान गिरने से ठंडक महसूस होने लगी है। पिछले कुछ दिनों में कई जिलों के न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।

इंदौर में न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। भोपाल, विदिशा, जबलपुर, ग्वालियर, धार, उज्जैन और पचमढ़ी समेत प्रदेश के कई इलाकों में रात का पारा लगातार नीचे जा रहा है।

आज पूरे प्रदेश में मौसम रहेगा शुष्क

मौसम विज्ञान केंद्र, भोपाल के अनुसार मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 को मध्य प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। किसी भी जिले के लिए बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल आज और कल प्रदेशवासियों को बारिश से राहत मिलने की संभावना है। हालांकि, दिन में तेज धूप के चलते गर्मी और उमस परेशान कर सकती है। शाम होते ही तापमान में गिरावट आने से लोगों को राहत महसूस होगी।

बीते दिनों पूर्वोत्तर जिलों में हुई बारिश

पिछले दिनों मध्य प्रदेश में दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय थे। इनके प्रभाव से मानसून की विदाई के बाद भी कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने 6 से 11 अक्टूबर के दौरान पूर्वी और उत्तरी हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया था। इस दौरान सीधी, सिंगरौली, पन्ना, छतरपुर, रीवा, मऊगंज और सतना समेत कई जिलों में आंधी और बारिश देखने को मिली। पिछले 24 घंटों में खरगोन में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अमरकंटक और इंदौर में न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

MP weather day temperature rises after monsoon departure
MP के वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल, रह चुके हैं सांसद और कैबिनेट मंत्री

15 अक्टूबर से फिर शुरू हो सकता है बारिश का दौर

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया सक्रिय होने के कारण 15 अक्टूबर से मध्य प्रदेश में मौसम फिर बदल सकता है। इसके प्रभाव से खासकर पूर्वोत्तर जिलों में बारिश का दौर दोबारा शुरू होने की संभावना है। राजधानी भोपाल और इंदौर में फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं। दोनों शहरों में दिन के समय गर्मी और उमस, जबकि शाम और रात में अपेक्षाकृत ठंडक महसूस हो सकती है। अक्टूबर में बारिश, गर्मी और ठंड का मिला-जुला असर बने रहने की संभावना है।

MP weather day temperature rises after monsoon departure
मुरैना में आधी रात कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लेकर नजरबंद किया, आंदोलन में जाने से रोकने पर भड़की कांग्रेस
Navbharat Live
navbharatlive.com