MP के वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल, रह चुके हैं सांसद और कैबिनेट मंत्री

Uttarakhand New Governor : MP वरिष्ठ BJP नेता डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे बालाघाट से सांसद, चार बार विधायक और मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।
Dr Dhalsingh Bisen
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपालफोटो सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • भाजपा नेता डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

  • बिसेन 2019 में बालाघाट लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे।

  • डॉ. बिसेन 1990 से 2003 के बीच चार बार विधायक और 2003 से 2005 तक कैबिनेट मंत्री रहे।

  • राष्ट्रपति भवन ने छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल के आदेश जारी किए।

Dr Dhalsingh Bisen Uttarakhand Governor : मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से देश के छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल के आदेश जारी किए गए हैं। डॉ. बिसेन के राज्यपाल बनने की खबर से सिवनी और बालाघाट क्षेत्र में उनकी राजनीतिक यात्रा एक बार फिर चर्चा में है। वे बालाघाट लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहने के साथ मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम से केरल का राज्यपाल बनाया गया है। केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा ब्रजमोहन राम को ओडिशा, डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक, डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड और दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

बालाघाट से लोकसभा पहुंचे थे डॉ. बिसेन

डॉ. ढाल सिंह बिसेन मध्य प्रदेश की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में वे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में बालाघाट संसदीय क्षेत्र से निर्वाचित हुए थे। लोकसभा सांसद के रूप में उन्होंने मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। अब उन्हें उत्तराखंड के राज्यपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

चार बार विधायक चुने गए

डॉ. बिसेन का राजनीतिक सफर विधानसभा से शुरू हुआ। वे वर्ष 1990, 1993, 1998 और 2003 में मध्य प्रदेश विधानसभा के सदस्य चुने गए। लगातार चार विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज कर उन्होंने प्रदेश की राजनीति में अपनी पहचान बनाई। इसके बाद वे राज्य सरकार में मंत्री पद की जिम्मेदारी तक पहुंचे।

मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे

डॉ. ढाल सिंह बिसेन वर्ष 2003 से 2005 तक मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे। इसके अलावा उन्होंने वर्ष 2011 से 2013 तक मध्य प्रदेश के चौथे राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। प्रदेश सरकार और संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियां निभाने के बाद अब उन्हें संवैधानिक पद पर नियुक्त किया गया है।

Dr Dhalsingh Bisen
कोसमी में आदिवासियों के मकान तोड़ने पर CM मोहन यादव ने मांगी रिपोर्ट, बोले- दूध का दूध, पानी का पानी होगा

उत्तराखंड में संभालेंगे राज्यपाल की जिम्मेदारी

डॉ. बिसेन की नियुक्ति के साथ ही उन्हें उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में नई जिम्मेदारी मिली है। सांसद, विधायक और कैबिनेट मंत्री के तौर पर काम करने का अनुभव रखने वाले डॉ. बिसेन अब राज्यपाल के संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com