Madhya Pradesh Top 10 News: BJP की बैठक से कांग्रेस के विरोध तक, पढ़ें दिनभर की बड़ी अपडेट

MP Top 10 News 31 August: आज सियासत और क्राइम से जुड़ी कई बड़ी खबरें सामने आईं। सीएम ने जमकर कांग्रेस पर निशाना साधा, तो वंही ग्वालियर से मानवता को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई।
Madhya Pradesh ki 10 badi khabrein
Madhya Pradesh Top 10 News Navbharat Live(इमेज सोर्स- एआई जनरेटेड)

Madhya Pradesh Top 10 News Navbharat Live: प्रदेश में आज के दिन काफी दिलचस्प घटनाक्रम देखने को मिले। ओरछा में चल रही भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश बैठक का समापन हुआ, वहीं इंदौर में तमिलनाडु के सीएम के नाम पर साइबर फ्रॉड का बड़ा मामला सामने आया। साथ ही कांग्रेस भी काफी ज्यादा हमलावर नजर आई। इन सभी बड़े और विशेष घटनाक्रम को विस्तार से पढ़ें।

1. ओरछा में BJP कार्यसमिति बैठक में CM मोहन का कांग्रेस पर हमला, वोट बैंक पर घेरा

CM Mohan Yadav Statement
सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशानाफोटो सोर्स- सोशल मीडिया

ओरछा में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा को कांग्रेस की नीतियों और काम करने के तरीके को समाज के बीच ले जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस विभिन्न वर्गों, खासकर मुस्लिम समाज को वोट बैंक की राजनीति के लिए इस्तेमाल करती है। उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की कथित गलत नीतियों के खिलाफ राजनीतिक और वैचारिक स्तर पर मजबूती से काम करने की अपील की।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

2. इंदौर में CM विजय के नाम पर साइबर ठगी की कोशिश, लोन के झांसे में लोग

Tamil Nadu Chief Minister Vijay’s name allegedly used by cyber fraudsters
इंदौर क्राइम ब्रांचफोटो सोर्स – सोशल मीडिया

इंदौर में साइबर ठगों ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता विजय के नाम का इस्तेमाल कर लोगों को निशाना बनाने की कोशिश की है। ठग खुद को विजय के फाउंडेशन का कर्मचारी बताकर आर्थिक मदद, बिजनेस, एजुकेशन और स्टार्टअप लोन दिलाने का झांसा दे रहे हैं। मामले में क्राइम ब्रांच और साइबर सेल के पास करीब आधा दर्जन शिकायतें पहुंची हैं। पुलिस अब शिकायतों के आधार पर ठगों की पहचान और पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

3. उज्जैन में महाकाल के दरबार में आस्था का रिकॉर्ड, श्रावण में 1.57 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे

Millions of Devotees Visit Shri Mahakaleshwar Temple
बाबा महाकाल मंदिर में श्रद्धालुफोटो सोर्स: नवभारत

उज्जैन में श्रावण माह के दौरान भगवान महाकाल के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड जमावड़ा देखने को मिला। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंधन के अनुसार पूरे श्रावण माह में कुल 1 करोड़ 57 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इनमें 1,13,25,210 श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन करने पहुंचे, जबकि विभिन्न सवारियों और श्री नागचंद्रेश्वर भगवान के दर्शन करने वालों की संख्या करीब 43,75,000 रही। कुल संख्या 1,57,00,210 दर्ज की गई।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

4. उमंग सिंघार ने सरकार पर साधा निशाना, जल संकट से OBC आरक्षण तक उठाए मुद्दे

Madhya Pradesh Leader of Opposition Umang Singhar addresses the media
मीडिया से बातचीत करते उमंग सिंघार फोटो सोर्स - नवभारत

इंदौर में आयोजित सामूहिक रक्षाबंधन कार्यक्रम में विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा। सिंघार ने भागीरथपुरा दूषित पानी कांड, इंदौर के जल संकट, भू-माफिया, युवाओं के रोजगार, ओबीसी आरक्षण और महंगाई को लेकर सरकार को घेरा। कार्यक्रम का आयोजन महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और सांवेर की पूर्व प्रत्याशी रीना बोरसी सेतिया ने किया था, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

5. BJP प्रदेश कार्यसमिति में शिवप्रकाश और CM मोहन ने कार्यकर्ताओं को दिया बड़ा संदेश

MP BJP working committee meeting on Viksit Bharat vision
ओरछा में भाजपा की कार्यसमिति बैठक(सोर्स- सोशल मीडिया)

मध्य प्रदेश भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक के दूसरे दिन ओरछा में कई महत्वपूर्ण सत्र आयोजित हुए। भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। शिवप्रकाश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की यात्रा का उल्लेख करते हुए संगठन विस्तार का आह्वान किया। वहीं मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर वर्ग संघर्ष और तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

6. मुरैना में बंदूकों से मटकी फोड़ने का VIDEO वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

Gunmen Aim at a Clay Pot During a Bhujariya Festival
भुजरिया मेले में मटकी पर निशाना लगाते लोग फोटो सोर्स- नवभारत

मुरैना के जौरा क्षेत्र के परसोटा गांव में भुजरिया पर्व के दौरान बंदूकों से मटकी फोड़ने का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। वीडियो में सैकड़ों लोगों की मौजूदगी के बीच कुछ युवक दूर रखी मटकी पर बंदूकों से निशाना लगाते नजर आ रहे हैं। जिले में हर्ष फायरिंग और हथियारों के सार्वजनिक प्रदर्शन पर पुलिस की सख्ती के बीच वीडियो सामने आया है। जौरा पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

7. ग्वालियर में ऑपरेशन ईगल की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपी गिरफ्तार और हथियार बरामद

Gwalior Police Displays Illegal Weapons Recovered from 12 Accused
ग्वालियर पुलिस की बड़ी कार्रवाईफोटो सोर्स- नवभारत

ग्वालियर पुलिस ने अवैध हथियारों और सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ ऑपरेशन ईगल चलाकर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने 24 घंटे में 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 315 बोर के 11 देशी कट्टे, एक 32 बोर पिस्टल, 18 जिंदा कारतूस, एक खोखा और वाहन बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक आरोपी इंस्टाग्राम सहित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हथियारों के साथ फोटो और वीडियो पोस्ट कर दबंगई दिखाते थे।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

8. छतरपुर में पति ने पत्नी की हत्या के बाद खुद का गला रेता, गांव में सनसनी

husband allegedly kills wife with sickle in Chhatarpur Madhya Pradesh
छतरपुर में पति ने पत्नी को बेरहमी से उतारा मौत के घाट(सोर्स- सोशल मीडिया)

छतरपुर जिले के बंसिया थाना क्षेत्र के मोतीपुरवा गांव में पति-पत्नी के विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। आरोप है कि पति ने हंसिये से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने कथित तौर पर उसी धारदार हथियार से अपने गले पर भी वार कर लिया। गंभीर हालत में पति को जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे ग्वालियर रेफर किया गया। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई और पुलिस जांच में जुटी है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

9. ग्वालियर में जमीन विवाद का खौफनाक आरोप, कब्र से मासूम का शव निकालकर फेंका

Child's body exhumed over land dispute in Gwalior
ग्वालियर के भितरवार में इंसानियत शर्मसार(सोर्स- सोशल मीडिया)

ग्वालियर के भितरवार क्षेत्र में जमीन विवाद से जुड़ा बेहद गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन माह की मासूम बच्ची के शव को कब्र से निकालकर परिजनों के घर के दरवाजे पर फेंक दिया गया। बच्ची की मौत के बाद परिवार ने उसे नदी किनारे दफनाया था। जमीन को लेकर विवाद के बाद कथित तौर पर कब्र खोदकर शव निकाला गया। घटना से आक्रोशित परिजनों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

10. खरगे की सभा के कथित शुद्धिकरण पर विवाद, भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धरना

MP Nagar Police Station Protest
थाने के बाहर कांग्रेसियों का धरनाफोटो सोर्स- नवभारत

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद कार्यक्रम स्थल के कथित शुद्धिकरण को लेकर मध्यप्रदेश में सियासी विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के नेता और कार्यकर्ता रविवार को भोपाल के एमपी नगर थाने पहुंचे और धरने पर बैठ गए। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सभा के बाद कुछ लोगों ने गंगाजल छिड़ककर मंच और मैदान का कथित शुद्धिकरण किया। कांग्रेस ने इसे सामाजिक भेदभाव और छुआछूत की मानसिकता से जोड़ते हुए कार्रवाई की मांग की।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com