Madhya Pradesh Top 10 News: उज्जैन शाही मस्जिद विवाद से लेकर नरोत्तम मिश्रा के बयान तक; पढ़ें बढ़ी खबरें

MP Top 10 News 28 September: उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान और भोपाल में कांग्रेस का सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन। पढ़ें प्रदेश की बढ़ी खबरें।
Madhya Pradesh ki 10 badi khabrein
Madhya Pradesh Top 10 News Navbharat Live(इमेज सोर्स- एआई जनरेटेड)

Madhya Pradesh Top 10 News Navbharat Live: मध्य प्रदेश में सोमवार का दिन कई अहम घटनाक्रमों के इर्द-गिर्द रहा। उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया तो वंही नरोत्तम मिश्रा ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज की खामोशी को कमजोरी समझना भूल होगी और भोपाल में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन देखने को मिला। यहां पढ़िए प्रदेश की 10 प्रमुख खबरें, संक्षेप में।

1. उज्जैन शाही मस्जिद विवाद: हाईकोर्ट से मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका, सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई पर रोक से इंकार

High Court refuses to halt road widening action in Ujjain despite plea from Shahi Masjid side
उज्जैन शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला (सोर्स- सोशल मीडिया)

उज्जैन में सिंहस्थ-2028 से जुड़े सड़क चौड़ीकरण प्रोजेक्ट के बीच शाही मस्जिद को लेकर चल रहे विवाद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने मस्जिद मामले में दायर याचिका को खारिज करते हुए सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई जारी रखने की अनुमति दी है। साथ ही मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने के आदेश पर रोक लगाने से भी इनकार कर दिया। फैसले के बाद प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित योजना के अनुसार सड़क विस्तार का काम आगे बढ़ेगा।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

2. नरोत्तम मिश्रा बोले- ब्राह्मण समाज की खामोशी को कमजोरी समझना भूल होगी, सम्मान और स्वाभिमान के लिए संगठित रहें

ब्राह्मण समाज की खामोशी को कमजोरी समझना भूल होगी: डॉ. नरोत्तम मिश्रा
ब्राह्मण समाज की खामोशी को कमजोरी समझना भूल होगी: डॉ. नरोत्तम मिश्राब्राह्मण समाज की खामोशी को कमजोरी समझना भूल होगी: डॉ. नरोत्तम मिश्रा

शिवपुरी में आयोजित अखिल भारतीय ब्राह्मण सम्मान समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने ब्राह्मण समाज को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों के खिलाफ लगातार टिप्पणियां की जा रही हैं और समाज संयम के साथ काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि समाज की खामोशी को कमजोरी समझना भूल होगी। मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मण भगवान परशुराम के वंशज हैं और उन्हें शास्त्र के साथ शस्त्र का भी ज्ञान है। उन्होंने कहा कि जब बात सम्मान और स्वाभिमान पर आए तो उसे टालना नहीं चाहिए और समाज को इसके लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ज्यादा खामोशी भी धीरे-धीरे कमजोरी में बदलने लगती है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

3. भोपाल में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन: जीतू पटवारी बैरिकेड्स पर चढ़े, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की उठी मांग

Congress stages major protest in Bhopal over voter list and election process issues
सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर भोपाल में कांग्रेस का प्रदर्शन (सोर्स- नवभारत लाइव)

राजधानी भोपाल में सोमवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुए इस प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए व्यापमं चौराहे की ओर कूच किया, लेकिन यहां पहले से तैनात पुलिस बल ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

4. लापरवाही ने ली जान: शिकायतों के बावजूद नहीं किया सुधार, करंट लगने से BJP युवा मोर्चा नेता की मौत, पत्नी झुलसी

BJP Yuva Morcha leader Divyarishi Tiwari dies after electric shock from street light pole
करंट की चपेट में आने से भाजपा युवा मोर्चा नेता की मौतफोटो सोर्स- नवभारत

राजधानी भोपाल के एमपी नगर इलाके में रविवार रात एक दर्दनाक हादसे में भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री दिव्यऋषि तिवारी (29) की करंट लगने से मौत हो गई। वह परिवार के साथ डीबी मॉल में खरीदारी करने पहुंचे थे। सड़क पार करते समय जैसे ही उन्होंने स्ट्रीट लाइट के पोल को हाथ लगाया, उन्हें जोरदार करंट लग गया। हादसे में उनकी पत्नी भी करंट की चपेट में आईं, हालांकि वह खुद को अलग करने में सफल रहीं।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

5. इंदौर के राजवाड़ा में PM-e बस ने तीन लोगों को मारी टक्कर, एक की मौत, CCTV कैमरे में कैद हुआ हादसा

rajwada-pm-e-bus-accident-indore-cctv-footage-pjn28
PM-e बस ने लोगों को मारी टक्करफोटो सोर्स- नवभारत

इंदौर के राजवाड़ा चौराहे पर एक बार फिर तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहन के कारण हादसा हो गया। एमजी रोड थाना क्षेत्र में PM-e बस सेवा के तहत संचालित बस ने नियंत्रण खोते हुए एक ऑटो और दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हादसे के कुछ सेकंड में पूरा घटनाक्रम कैद हो गया।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

6. पन्ना में 4 दिन से हो रही आफत की बारिश: उफान पर केन-मिढासन नदी, खेतों में पानी भरने से फसलों को नुकसान

Heavy rain in Panna causes rising water levels in Ken and Midhasan
पन्ना में भारी बारिश से फसलों को नुकसानफोटो सोर्स- नवभारत

पन्ना जिले में पिछले चार दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी है। बारिश के चलते केन और मिढासन नदी समेत कई नदी-नाले एक बार फिर उफान पर हैं। जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनने लगी है। वहीं खेतों में पानी भरने से खरीफ की फसलों को नुकसान पहुंचा है। किसान अब फसल खराब होने के बाद आर्थिक नुकसान की चिंता जता रहे हैं।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

7. भोपाल की SAGE यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा, हॉस्टल के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, कांग्रेस ने पूछे सवाल

Students protesting outside SAGE University Bhopal
SAGE यूनिवर्सिटी के छात्रों का हंगामाफोटो सोर्स- नवभारत

भोपाल के कटारा हिल्स बायपास स्थित SAGE यूनिवर्सिटी के हॉस्टल मेस में खाने में कीड़े मिलने के आरोप के बाद रविवार रात छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया। करीब 8 बजे शुरू हुए प्रदर्शन में धीरे-धीरे 300 से ज्यादा छात्र-छात्राएं हॉस्टल से बाहर निकल आए और नारेबाजी करने लगे। सूचना मिलने पर कटारा हिल्स थाना पुलिस मौके पर पहुंची। रात 11 बजे तक छात्रों का प्रदर्शन जारी रहा।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

8. मुरैना में रेत माफिया के हौसले बुलंद: पुलिस से बचने संकरी गलियों में दौड़ाई ट्रैक्टर-ट्रॉलियां, कार को घसीटा

Illegal sand-filled tractor trolleys speeding through a narrow street in Morena
पुलिस से बचने के लिए गलियों में ट्रैक्टर-ट्रॉली दौड़ाते आरोपीफोटो सोर्स- नवभारत

मुरैना में अवैध रेत परिवहन करने वालों का दुस्साहस सामने आया है। रविवार तड़के पुलिस ने चंबल नदी की अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की तो चालक वाहनों को लेकर शहर की संकरी गलियों में घुस गए। राठौर कॉलोनी-ट्रंच रोड पर 20 से 25 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां तेज रफ्तार में दौड़ती नजर आईं। इस दौरान दुकानों का सामान और पानी के पाइप टूट गए। एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कार को टक्कर मारकर कुछ दूर तक घसीट दिया। कार में बैठे युवक की जान बाल-बाल बची।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

9. सागर में दिनदहाड़े युवक की पीट-पीटकर हत्या, 17 सेकंड में सिर पर किए 14 वार, लव मैरिज के बाद तलाक बना वजह

Ankit Patel being attacked with an iron pipe in Makronia Sagar
सागर में अंकित पटेल का मर्डरफोटो सोर्स- नवभारत

सागर के मकरोनिया थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक युवक की दिनदहाड़े पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बंडा रोड स्थित पैराडाइज होटल के सामने हुई पूरी वारदात पास के एक शोरूम में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में आरोपी युवक पर लोहे के पाइप से हमला करता दिखाई दे रहा है। पुलिस के मुताबिक, करीब 17 सेकेंड में युवक के सिर पर 14 वार किए गए।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

10. मानसून की विदाई का काउंटडाउन शुरू, अगले 4 दिन भारी बारिश नहीं; कई जिलों में निकलेगी तेज धूप

Madhya Pradesh weather forecast showing monsoon withdrawal and sunny conditions
मध्य प्रदेश से शुरू हुई मानसून की विदाईफोटो सोर्स- AI

मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई का समय नजदीक आ गया है। मौसम केंद्र भोपाल के मुताबिक अगले चार दिनों में प्रदेश के किसी भी जिले में भारी या अति भारी बारिश होने का अनुमान नहीं है। सोमवार से बारिश की गतिविधियां कमजोर रहेंगी, जबकि मंगलवार से उज्जैन, इंदौर और ग्वालियर-चंबल संभाग में तेज धूप का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह के भीतर प्रदेश से मानसून की विदाई शुरू हो सकती है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com