Madhya Pradesh Top 10 News: दुबई में ODOP प्रदर्शनी, शराबकांड और रामेश्वर शर्मा का बयान; पढ़ें सभी बड़े अपडेट

MP Top 10 News 7 September: दुबई पहुंचे सीएम मोहन यादव, सागर शराबकांड में बड़ा खुलासा और भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का विवादित बयान। पढ़ें प्रदेश की सभी बढ़ी खबरें।
Madhya Pradesh ki 10 badi khabrein
Madhya Pradesh Top 10 News Navbharat Live(इमेज सोर्स- एआई जनरेटेड)

Madhya Pradesh Top 10 News Navbharat Live: दुबई में सजा मध्य प्रदेश का हुनर, सागर शराबकांड में यूपी क्या है यूपी कनेक्शन, दिल्ली सत्य निकेतन हादसे में मध्य प्रदेश के दो युवकों की मौत और भाजपा के फायरब्रांड विधायक रामेश्वर शर्मा का मिसाइल वाले बयान से यू-टर्न। यहां पर पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी और असरदार खबरें।

1. दुबई में सजा मध्य प्रदेश का हुनर, CM मोहन यादव ने ODOP प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

CM Mohan Yadav Inaugurates Madhya Pradesh ODOP Exhibition
सीएम मोहन यादव ने किया प्रदर्शनी का उद्घाटनफोटो सोर्स- सोशल मीडिया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई में मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों के विशिष्ट उत्पादों पर आधारित ‘एक जिला-एक उत्पाद’ (ODOP) प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। प्रदर्शनी के जरिए प्रदेश के स्थानीय उत्पादों, कला, शिल्प और पारंपरिक वस्तुओं को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की कोशिश की जा रही है। इसका उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों, कारीगरों और उत्पादकों के लिए नए कारोबारी अवसर तलाशना है। दुबई के माध्यम से प्रदेश के खास उत्पादों को विदेशी खरीदारों और उपभोक्ताओं तक पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

2. सागर जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा, ललितपुर से नकली शराब की हो रही थी सप्लाई

Fake liquor manufactured in Lalitpur supplied to Sagar villages
सागर की नकली शराब का ललितपुर तक फैला हुआ था तार(सोर्स- सोशल मीडिया)

सागर जिले के बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले में पुलिस जांच में बड़ा खुलासा सामने आया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से सटे गांवों में शराब माफियाओं का रैकेट सक्रिय था। आरोप है कि यह गिरोह ललितपुर में नकली शराब तैयार कर उसे कम कीमत पर सागर के बंडा ब्लॉक के गांवों में सप्लाई करता था। पुलिस अब इस अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े लोगों और सप्लाई चैन की जांच में जुटी है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

3. दिल्ली हादसे में MP के दो होनहार छात्रों की मौत, देवास-कटनी के परिवारों पर टूटा दुख

Two Madhya Pradesh youths die in Delhi Satya Niketan building collapse
सत्य निकेतन हादसे ने छीने मध्य प्रदेश के दो लाल(सोर्स- सोशल मीडिया)

दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस स्थित सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना में मध्य प्रदेश के दो छात्रों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान देवास निवासी 21 वर्षीय अर्पित जाज और कटनी निवासी 19 वर्षीय अक्षत यादव के रूप में हुई है। दोनों दिल्ली यूनिवर्सिटी में बीकॉम की पढ़ाई कर रहे थे। 6 सितंबर की दोपहर करीब 1:30 बजे करीब 40 साल पुरानी इमारत अचानक ढह गई। राहत दल ने घंटों रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन दोनों की जान नहीं बच सकी।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

4. रामेश्वर शर्मा के ‘मिसाइल’ बयान पर बवाल, सफाई में बोले- मेरा इशारा इस्लामाबाद था

BJP MLA Rameshwar Sharma
भाजपा विधायक रामेश्वर शर्माफोटो सोर्स- नवभारत

भोपाल के करोंद में आयोजित मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान पर सियासत गरमा गई। मंच से उन्होंने कहा कि करोंद चौराहे से मिसाइल छोड़ने पर काजी कैंप में जाकर गिरने की बात कही। बयान चर्चा में आने के बाद विधायक ने सफाई दी कि उनका आशय भोपाल के काजी कैंप से नहीं, बल्कि पाकिस्तान के इस्लामाबाद स्थित काजी कैंप से था। कार्यक्रम में शर्मा ने हिंदू एकता, राष्ट्रवाद और आतंकवाद जैसे मुद्दों पर भी बात की।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

5. सागर शराब कांड पर उमंग सिंघार का हमला, मृतकों के परिवारों को 25 लाख की मांग

Umang Singhar Attacks MP Government
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघारफोटो सोर्स- सोशल मीडिया

सागर जिले में जहरीली शराब से 15 लोगों की मौत के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रभावित गांवों का दौरा कर मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने प्रशासन, आबकारी विभाग और शराब माफिया के बीच कथित गठजोड़ की जांच की मांग की। सिंघार ने दावा किया कि शराब में घातक औद्योगिक रसायन मेथेनॉल मिलाया गया था और 110 से अधिक लोग अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। उन्होंने प्रत्येक परिवार को 25 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

6. स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 में इंदौर का जलवा, देशभर में हासिल किया दूसरा स्थान

इंदौर ने वायु गुणवत्ता सुधार में देश में प्राप्त किया दूसरा स्थान
दिल्ली में पुरस्कार लेते महापौर पुष्यमित्र भार्गव सोर्स – सोशल मीडिया

स्वच्छता के बाद अब स्वच्छ वायु प्रबंधन के मामले में भी इंदौर ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 में इंदौर को देशभर में दूसरा स्थान मिला है। दिल्ली में आयोजित अवॉर्ड समारोह में शहर को इस उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। निर्धारित मानकों के तहत इंदौर में प्रदूषण के प्रमुख स्रोतों पर नियंत्रण, वायु गुणवत्ता सुधारने और हरियाली बढ़ाने के लिए कई स्तरों पर काम किया गया। इस उपलब्धि से इंदौर की पर्यावरण प्रबंधन व्यवस्था को नई पहचान मिली है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

7. बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर राहुल गांधी चिंतित, जांच और राहत की मांग

GGP Demands ₹50 Lakh Compensation
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने मांगा 50 लाख रुपए का मुआवजाफोटो सोर्स- सोशल मीडिया

बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में आदिवासी बच्चों की लगातार हो रही मौतों का मामला राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बच्चों की मौतों पर चिंता जताई और तत्काल जांच, उपचार व राहत की मांग की। उन्होंने कहा कि बीमारी के साथ पीने के पानी, पोषण और समय पर इलाज जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी भी गंभीर खतरा है। वहीं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने मृत बच्चों के परिवारों को 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

8. राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम के लिए मैदान की तलाश, कांग्रेस ने प्रशासन से मांगी अनुमति

Congress delegation meets Indore Collector Shivam Verma to seek a venue for Rahul Gandhi program.
कलेक्टर से मुलाकात करने पहुंचे कांग्रेस नेताफोटो सोर्स - नवभारत

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के 19 सितंबर को प्रस्तावित इंदौर कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस तैयारियों में जुट गई है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर शिवम वर्मा से मुलाकात कर कार्यक्रम के लिए मैदान उपलब्ध कराने की मांग की। कांग्रेस ने स्टेडियम या रीजनल पार्क के पास खुले मैदान को विकल्प के तौर पर रखा है। प्रशासन ने उचित स्थान उपलब्ध कराने के लिए 24 घंटे का समय मांगा है। पार्टी ने जल्द अनुमति देने का आग्रह किया है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

9. मुरैना में बाढ़ के बीच गर्भवती महिला का रेस्क्यू, ग्रामीणों ने खटिया से पार कराया रपटा

Villagers Carry Pregnant Woman on a Cot Across a Flooded Culvert in Morena
प्रसूता को खटिया पर ले जाते ग्रामीणफोटो सोर्स- सोशल मीडिया

मुरैना जिले में लगातार बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं और कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। सबलगढ़ के रामपुर क्षेत्र के जोसिंल का पुरा गांव में एक गर्भवती महिला को बाढ़ के पानी से निकालने के लिए ग्रामीणों ने खटिया का सहारा लिया। पानी में डूबे रपटे पर तेज बहाव के बीच ग्रामीण महिला को खटिया पर लिटाकर कंधों के सहारे सुरक्षित स्थान तक ले गए। इस दौरान ग्रामीणों को भी अपनी जान जोखिम में डालनी पड़ी।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

10. इंदौर BJP अध्यक्ष का दावा चर्चा में, सरदार पटेल को बताया देश का पहला प्रधानमंत्री

BJP Indore city president Sumit Mishra speaking at a political event
बीजेपी शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा फोटो सोर्स - नवभारत

इंदौर में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बीजेपी शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा का एक बयान राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है। सामने आए वीडियो में मिश्रा सरदार वल्लभ भाई पटेल को देश का पहला प्रधानमंत्री बताते नजर आ रहे हैं। जबकि भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू थे। बयान सामने आने के बाद कांग्रेस ने बीजेपी पर पलटवार करते हुए इतिहास का ज्ञान देने की बात कही। इस बयान को लेकर दोनों दलों के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com